ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » IMF रिपोर्ट: ग्लोबल GDP ग्रोथ में भारत-चीन का दबदबा, 44% योगदान

IMF रिपोर्ट: ग्लोबल GDP ग्रोथ में भारत-चीन का दबदबा, 44% योगदान

IMF report 2026 GDP: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की नई रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक आर्थिक विकास में भारत और चीन की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में ग्लोबल रियल जीडीपी ग्रोथ में भारत और चीन मिलकर करीब 43.6 प्रतिशत योगदान देंगे।

आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार, चीन का योगदान 26.6 प्रतिशत और भारत का 17 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस तरह दोनों एशियाई अर्थव्यवस्थाएं मिलकर वैश्विक विकास का लगभग आधा हिस्सा संभाल सकती हैं।

एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की बढ़ती ताकत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की हिस्सेदारी वैश्विक आर्थिक वृद्धि में लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इससे साफ संकेत मिलता है कि आने वाले समय में एशियाई देश विश्व अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

IMF report 2026 GDP: चीन ने भी किया बड़ा दावा

भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2026 में चीन वैश्विक जीडीपी वृद्धि में 26.6 प्रतिशत योगदान देगा, जबकि भारत का योगदान 17 प्रतिशत रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर वैश्विक विकास में करीब 44 प्रतिशत हिस्सेदारी निभाएंगे।

भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

आईएमएफ के अनुसार भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। संस्था ने वर्ष 2025 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट के अनुसार, यह संशोधन देश में मजबूत आर्थिक गतिविधियों और बढ़ते निवेश को देखते हुए किया गया है।

2026-27 में भी मजबूत रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

आईएमएफ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की विकास दर करीब 6.4 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि इसमें हल्की गिरावट संभव है, लेकिन इसके बावजूद भारत उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में विकास का प्रमुख इंजन बना रहेगा।

IMF report 2026 GDP: अन्य देशों का योगदान

आईएमएफ की शीर्ष 10 देशों की सूची में अमेरिका का वैश्विक जीडीपी वृद्धि में लगभग 9.9 प्रतिशत योगदान रहने का अनुमान है। इसके अलावा इंडोनेशिया 3.8 प्रतिशत, तुर्किए 2.2 प्रतिशत, सऊदी अरब 1.7 प्रतिशत और वियतनाम 1.6 प्रतिशत योगदान दे सकते हैं। वहीं नाइजीरिया और ब्राजील दोनों का योगदान करीब 1.5 प्रतिशत रहने की संभावना है, जबकि जर्मनी 0.9 प्रतिशत के साथ सूची में दसवें स्थान पर है।

ये भी पढ़े… भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल