ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » भारत ने बनाया 253 रन का पहाड़, जवाब में इंग्लैंड की खराब शुरुआत

भारत ने बनाया 253 रन का पहाड़, जवाब में इंग्लैंड की खराब शुरुआत

IND vs ENG Semi Final Live Score: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य रखा।

संजू सैमसन की तूफानी पारी

भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कई चौके और छक्के जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सैमसन के अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाते हुए भारत को 250 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IND vs ENG Semi Final Live Score: इंग्लैंड की शुरुआत रही खराब

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही दबाव बना दिया और खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने करीब 95 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।

IND vs ENG Semi Final Live Score: प्लेइंग इलेवन में भारत ने नहीं किया बदलाव

मैच से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पिछले मैच वाली टीम ही मैदान में उतरी है। वहीं इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया है।

सेमीफाइनल में बराबरी का इतिहास

IND vs ENG Semi Final Live Score: टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड की टीमें दो बार सेमीफाइनल में भिड़ चुकी हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है। 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। इस बार भी मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है, क्योंकि सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक दोनों ही पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अपनी-अपनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

 

यह भी पढे़: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका: 419 पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल