ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » India Final: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

India Final: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, कॉलिन मुनरो, टिम सीफर्ट और केन विलियमसन के नाम शामिल हैं।
India Final:

India Final: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह है। भारतीय टीम चौथी बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार खिताब के लिए मैदान में उतरेगा। इस बड़े मुकाबले से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालना दिलचस्प है।

सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का दबदबा

भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। उन्होंने 13 मैचों में लगभग 170 के स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मुकाबलों में 511 रन बनाए हैं। रोहित के नाम इस दौरान 6 अर्धशतक दर्ज हैं।

India Final: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का भी शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड की ओर से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन कॉलिन मुनरो ने बनाए हैं। उन्होंने 12 मुकाबलों में 426 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टिम सीफर्ट भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 425 रन बनाए हैं और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

केन विलियमसन की अहम भूमिका

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन भी भारत के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 419 रन बनाए हैं और 3 अर्धशतक लगाए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के कारण और भी रोमांचक होने की उम्मीद है

ये भी पढ़ें…T20 Final: विश्व कप फाइनल के लिए अहमदाबाद को स्पेशल ट्रेन चलाएगा पश्चिमी रेलवे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल