ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » भारत और अमेरिका ट्रेड डील का असर: सेंसेक्स 3600 अंक उछला, निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी

भारत और अमेरिका ट्रेड डील का असर: सेंसेक्स 3600 अंक उछला, निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप मिलने के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी बढ़त दर्ज की गई, वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप और सभी प्रमुख सेक्टरों में मजबूती दिखाई दी। टैरिफ में कटौती से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार को व्यापक समर्थन मिला।
शेयर बाजार में उछाल

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में रहे व्यापार समझौते को सोमवार रात अंतिम रूप दिए जाने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार ने मजबूत शुरुआत की और सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुले।

सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से करीब 3,657 अंक की छलांग लगाकर 85,323.20 पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी भी 1,219.65 अंकों की बढ़त के साथ 26,308.05 के स्तर पर खुला।

खबर लिखे जाने तक, सुबह करीब 9 बजकर 31 मिनट पर, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,254 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,920.51 पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान निफ्टी भी 691.30 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,080 के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

India US Trade Deal: शेयर बाजार में उछाल
शेयर बाजार में उछाल

India US Trade Deal: सेक्टरों में चौतरफा मजबूती

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 85,871.73 का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 26,341.20 के स्तर तक पहुंच गया। विस्तृत बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 4 प्रतिशत की मजबूत तेजी दर्ज की गई। सेक्टोरल स्तर पर ऑटो, आईटी, मेटल, बैंक, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली, जिससे बाजार की चौतरफा मजबूती साफ नजर आई।

टैरिफ कटौती का सकारात्मक असर

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयर बढ़त के साथ बंद होते दिखे। इनमें अदाणी पोर्ट्स सबसे आगे रहा, जिसमें करीब 6.89 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस (4.90 प्रतिशत), इंडिगो (4.66 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (4.39 प्रतिशत), इटरनल (4.16 प्रतिशत), एलएंडटी (3.70 प्रतिशत) और सन फार्मा (3.63 प्रतिशत) प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे। आईटीसी एकमात्र ऐसा शेयर रहा जिसमें गिरावट देखी गई।

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आई बड़ी खबर रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते की घोषणा की। इस समझौते के तहत भारतीय उत्पादों पर लगने वाला पारस्परिक शुल्क 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार को जबरदस्त समर्थन मिला।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल