Indian Navy Day Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेवी डे के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना के सभी जवानों और अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी नेवी हिम्मत और पक्के इरादों की पहचान है। वे हमारे समुद्री तटों की सुरक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हैं। हाल के वर्षों में हमारी नेवी ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे हमारे सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिली है।”
आगे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे इस वर्ष की दिवाली को कभी नहीं भूल सकते, जिसे उन्होंने INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नौसेना को उनके भविष्य के कार्यों के लिए ढेरों शुभकामनाएँ दीं।
Indian Navy Day: प्रधानमंत्री मोदी के शब्द
Indian Navy Day Message: “मैं नौसेना के सभी सदस्यों को नेवी डे पर विशेष रूप से बधाई देता हूँ। आपके लिए ही कहा गया है— ‘चलो नई मिसाल हो, बढ़ो क्या कमाल हो। झुको नहीं, रुको नहीं, बढ़े चलो… बढ़े चलो।’समुद्र में हमारी नेवी देश की समुद्री सीमाओं और व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए लगातार तैनात रहती है। आज चाहे ऑफशोर पेट्रोल वेसल्स हों, पनडुब्बियाँ हों या एयरक्राफ्ट कैरियर्स— भारत की नौसेना की ताकत अद्भुत गति से बढ़ रही है। शक्ति और क्षमता को लेकर भारत की एक दीर्घ परंपरा रही है।”
Navy Day greetings to all personnel of the Indian Navy. Our Navy is synonymous with exceptional courage and determination. They safeguard our shores and uphold our maritime interests. In the recent years, our Navy has focussed on self-reliance and modernisation. This has enhanced… pic.twitter.com/JxPqLiEc9x
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे क्या कहा?
Indian Navy Day Message: “हमारा विज्ञान, हमारी समृद्धि और हमारी शक्ति— मानवता की सेवा और उसकी सुरक्षा के लिए है। आज जब इंटरकनेक्टेड दुनिया में देशों की अर्थव्यवस्था और प्रगति समुद्री मार्गों पर निर्भर है, ऐसे समय में भारत की नेवी वैश्विक स्थिरता में अहम भूमिका निभा रही है।”
Written By- Adarsh Kathane
यह भी पढ़ें: Tatkal Ticket: अब बिना OTP नहीं मिलेगा टिकट, रेलवे ने अनिवार्य किया नया नियम







