ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » मंगलवार को बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, मेटल शेयरों ने बढ़ाया दबाव

मंगलवार को बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले, मेटल शेयरों ने बढ़ाया दबाव

मंगलवार के कारोबार में शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट में रहे। मेटल, बैंकिंग और कमोडिटी शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा, जबकि आईटी, फार्मा और डिफेंस सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में मिला-जुला रुख रहा। वैश्विक बाजारों और कमोडिटी कीमतों की कमजोरी का असर भी घरेलू बाजार पर दिखाई दिया।
गिरावट के साथ खुला बाजार, निवेशक सतर्क

Indian Stock Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 175 अंक यानी 0.21 प्रतिशत गिरकर 83,098 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 78 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,572 के स्तर पर था।

कमोडिटी सेक्टर में भारी कमजोरी

शुरुआती कारोबार में बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव मेटल शेयरों की वजह से देखने को मिला। इसी कारण निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Indian Stock Market Today: गिरावट के साथ खुला बाजार, निवेशक सतर्क
गिरावट के साथ खुला बाजार, निवेशक सतर्क

Indian Stock Market Today: स्मॉलकैप में तेजी, मिडकैप कमजोर

हालांकि कुछ सेक्टरों में मजबूती भी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान में बने हुए थे।स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.60 अंक की हल्की बढ़त के साथ 17,056 पर था। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 125 अंक गिरकर 59,597 पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों से मिश्रित संकेत

अगर सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, बीईएल, इंडिगो, एचसीएल टेक, आईटीसी, टीसीएस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, एसबीआई, एलएंडटी और टाइटन में तेजी थी। दूसरी ओर इटरनल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी बाजारों की स्थिति भी मिली-जुली रही। टोक्यो और हांगकांग के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक का बाजार दबाव में था। वहीं शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजार बंद थे।

गिरावट के साथ खुला बाजार, निवेशक सतर्क
गिरावट के साथ खुला बाजार, निवेशक सतर्क

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

कमोडिटी बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट थी। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत गिरकर 68.39 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। कॉमेक्स पर सोना लगभग एक प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,969 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी करीब दो प्रतिशत गिरकर 75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल