ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘भूत ने कहा था खोल दो दरवाजा…’ मोहम्मद अदनान ने उड़ते विमान में मचाई दहशत, इमरजेंसी डोर खोलने का किया प्रयास

‘भूत ने कहा था खोल दो दरवाजा…’ मोहम्मद अदनान ने उड़ते विमान में मचाई दहशत, इमरजेंसी डोर खोलने का किया प्रयास

मोहम्मद अदनान

IndiGo: शनिवार रात बेंगलुरु से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक डरावनी और असामान्य घटना सामने आई, जिसने यात्रियों की जान पर खतरा डाल दिया। विमान लैंडिंग के लिए तैयार हो रहा था, तभी अचानक एक पैसेंजर, मोहम्मद अदनान, अपने सीट से उठा और इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करने लगा। फ्लाइट में मौजूद पैसेंजर्स ने बताया कि अदनान अचानक उठकर गेट की ओर बढ़ा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। क्रू मैंबर्स ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की और यात्रियों को सुरक्षित रहने की सलाह दी। जब यात्रियों ने उससे वजह पूछी, तो अदनान ने चौंकाने वाला जवाब दिया: “भूत ने कहा है कि इमरजेंसी गेट खोल दो।”

स्थानीय अधिकारियों ने क्या बताया?

इस अजीब और डरावनी स्थिति को देखते हुए पायलट ने फ्लाइट को कुछ समय के लिए हवा में ही रखा, ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फ्लाइट में करीब 100 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश इस घटना से काफी दहशत में थे। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट शनिवार (29 मार्च 2026) की रात लगभग 10:12 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। हालांकि, अदनान की असामान्य हरकत के कारण पायलट को विमान को एक बार फिर हवा में ले जाना पड़ा और बाद में ही सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया।

IndiGo: क्रू मैंबर्स की सतर्कता

लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों ने अदनान को हिरासत में लिया। जांच के दौरान अदनान ने अपनी हरकत का कारण बताया और कहा कि उसे भूत का साया परेशान कर रहा था। फिलहाल, इस मामले में अदनान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि विमान में ऐसे असामान्य घटनाओं के लिए क्रू मैंबर्स की सतर्कता और एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों की सक्रियता बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ यात्रियों की जान बचती है, बल्कि ऐसे खतरनाक हालातों को भी जल्द नियंत्रित किया जा सकता है। यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि हवाई यात्रा में सुरक्षा को कभी हल्के में नहीं लिया जा सकता। यात्रियों के डर और पैनिक को देखते हुए क्रू और पायलट की त्वरित कार्रवाई ने इस अप्रत्याशित खतरे को टाल दिया।

ये भी पढ़े… क्रिकेट की दुनिया में हलचल, कुंबले बोले- रोहित शर्मा ने किया कमाल, बाकी टीमों के लिए चुनौती

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल