ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भागीरथपुरा में एक और मौत, बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 32 पहुंची

भागीरथपुरा में एक और मौत, बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 32 पहुंची

Indore Bhagirathpura Deaths: भागीरथपुरा इलाके में बीमारी के कारण हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 65 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और गहरा गई है।

डायरिया से शुरू हुई थी बीमारी

मृत महिला की पहचान भागीरथपुरा निवासी अनिता कुशवाह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले सैम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर 4 जनवरी को उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां वे पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।

Indore Bhagirathpura Deaths: किडनी फेल, डायलिसिस की पड़ी जरूरत

डॉक्टरों के मुताबिक महिला को शुरुआत में डायरिया की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। बीमारी के दौरान उनकी किडनी फेल हो गई थी, जिस कारण उन्हें नियमित रूप से हेमोडायलिसिस कराना पड़ रहा था। इलाज के बीच महिला को कार्डियक अरेस्ट भी आया, जिससे हालात और नाजुक हो गए।

तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं बच सकी जान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि मरीज को शासन की ओर से हायर सेंटर में बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया था। बावजूद इसके, तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका।

Indore Bhagirathpura Deaths: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लगातार हो रही मौतों के चलते स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इलाके में मेडिकल टीमों की निगरानी बढ़ा दी गई है और बीमारी के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े… दिल्ली में CEC से मिलेंगी सीएम ममता बनर्जी, SIR पर चुनाव आयोग के सामने रखेंगी आपत्ति

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल