ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » 28 मार्च से आईपीएल 19 की धमाकेदार शुरुआत: 10 टीमों के बीच 84 मैचों का महाकुंभ

28 मार्च से आईपीएल 19 की धमाकेदार शुरुआत: 10 टीमों के बीच 84 मैचों का महाकुंभ

आईपीएल 19 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। 10 टीम, 84 मुकाबले और 13 शहरों में क्रिकेट का रोमांच। धोनी, रोहित और कोहली का आखिरी सीजन।
आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले

IPL 19 2026: ठीक 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च की शाम, जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के लिए सिक्का उछलेगा, भारत में सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक बड़ा ‘त्योहार’ शुरू होने वाला है। IPL का 19वां सीजन अब तक का सबसे भव्य और लंबा संस्करण लेकर आ रहा है। यह सीजन पिछले 18 सालों से अलग होने वाला है।

आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले
आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले

84 मुकाबले, 13 स्टेडियम में रोमांच

इस बार 10 टीमों के बीच कुल 84 मैच होंगे, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाएंगे। पहले अधिकतम 74 मैच खेले जाते थे। ये मुकाबले देश के 13 अलग-अलग स्टेडियम में होंगे और 64 दिनों तक चौके-छक्कों का रोमांच देखने को मिलेगा। सभी 10 टीमें प्री-सीजन ट्रेनिंग के जरिए मैच मोड में हैं। वर्ल्ड कप खत्म होने के 20 दिन बाद IPL शुरू हो रहा है। इस बार बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी मिलकर खिलाड़ियों के वर्कलोड पर भी नजर रख रही हैं।

IPL 19 2026: सभी टीमों ने अभ्यास शुरू कर दिया

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज, धोनी और कई खिलाड़ी 1 मार्च से नवेलूर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। आरसीबी ने 10 फरवरी से ट्रेनिंग शुरू की, जिसमें जितेश, वेंकटेश और सुयश शर्मा शामिल थे। गुजरात टीम ने 16 फरवरी से नाथद्वारा में कैंप किया, जिसमें कप्तान शुभमन और साई सुदर्शन मौजूद थे। पंजाब किंग्स ने 8-14 फरवरी तक अबु धाबी में कैंप किया, और उनका दूसरा कैंप भी शुरू हो चुका है। लखनऊ ने तेज गेंदबाजों को डरबन भेजा और अब उनका मुख्य कैंप लखनऊ में शुरू हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान, केकेआर और दिल्ली भी अपने कैंप में व्यस्त हैं।

‘बिग-3’ का मिशन: धोनी, रोहित और कोहली का अंतिम साथ

IPL के 19 सालों में तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने लीग को ‘कल्ट’ बना दिया – एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली। यह आखिरी सीजन हो सकता है, जब ये तीनों एक साथ खेलते नजर आएं।

आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले
आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले

IPL 19 2026: धोनी का इम्पैक्ट रोल

चेन्नई के ‘थाला’ धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ हफ्ते पहले अभ्यास शुरू कर दिया। 44 साल की उम्र में यह उनका विदाई सीजन हो सकता है। लेकिन उनकी फिटनेस और लंबे छक्कों को देखकर लगता है कि वे अब भी किसी युवा खिलाड़ी को मात दे सकते हैं। फ्रेंचाइजी के अनुसार, इस बार वे ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की भूमिका में नजर आएंगे।

रोहित की दमदार प्रैक्टिस

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा नेट्स पर आक्रामक अंदाज में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने खास पुल शॉट और बड़े शॉट की ट्रेनिंग ली। लीग से पहले उन्होंने 11 किलो वजन कम किया। एक्सपर्ट्स बहस कर रहे हैं कि उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ बनाम फुल-टाइम बैटर के रूप में खेलने देना चाहिए।

IPL 19 2026: कोहली पर विजेता का दबाव

RCB ने 2025 में अपना पहला IPL खिताब जीतकर किस्मत बदल ली है। अब वे अंडरडॉग नहीं हैं, बल्कि हर टीम उन्हें हराना चाहती है। विराट कोहली पहली बार अपने खिताब को बचाने की चुनौती का सामना कर रहे हैं। भारत लौटते ही उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

3 टीमों के डबल वेन्यू: गुवाहाटी, धर्मशाला और रायपुर

इस बार IPL सिर्फ 10 शहरों में नहीं बल्कि 13 शहरों में होगा। राजस्थान अपने कुछ मैच जयपुर के अलावा गुवाहाटी में खेलेगी। पंजाब किंग्स के मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के अलावा धर्मशाला में होंगे। आरसीबी ने रायपुर को ‘सेकेंड होम’ बनाया है।

केकेआर, आरसीबी और हैदराबाद के खिलाड़ियों को झटका

केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण पूरे या ज्यादातर सीजन से बाहर हो सकते हैं। फरवरी में उनकी सर्जरी हुई थी और वे रिहैब से गुजर रहे हैं। आरसीबी के जोश हेजलवुड और हैदराबाद के पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों में नहीं खेल सकते। कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान किशन टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।

IPL 19 2026: आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले
आईपीएल 19 2026: 10 टीम और 84 मुकाबले
IPL 19 2026: चार साल पुराने फॉर्मेट की वापसी

पिछले कुछ सालों में टीमें ग्रुप में बंटी थीं। इस बार IPL फिर से डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। इसका मतलब हर टीम दूसरी टीम से दो बार भिड़ेगी। अब पॉइंट टेबल में किसी टीम को आसान ग्रुप का फायदा नहीं मिलेगा। प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए हर टीम को पूरी ताकत लगानी होगी।

इस बार एआई ब्रॉडकास्टिंग: स्मार्ट पिच टेक्नोलॉजी

ब्रॉडकास्टिंग में इस बार AI का इस्तेमाल होगा। फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी पर फोकस कर सकते हैं। स्मार्ट बॉल्स और पिच का इस्तेमाल किया जा सकता है। कूकाबुरा ने पहले ही स्मार्ट बॉल का परीक्षण किया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होती है। बीसीसीआई स्मार्ट पिच टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। एमिरेट्स बोर्ड ने इसका ट्रायल पहले किया था।

ये भी पढ़ें…EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग, 6 लोगों की मौत, 3 घायल, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल