IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा
हेड टू हेड में मामूली अंतर
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 बार जीत मिली है। पिछले सीजन (2025) में दोनों मुकाबले दिल्ली ने अपने नाम किए थे, जिससे उनका पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।
IPL 2026: दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी
दिल्ली की टीम इस बार काफी संतुलित दिख रही है। टीम के पास KL Rahul जैसा अनुभवी बल्लेबाज है, जिन्होंने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके साथ पृथ्वी शॉ ओपनिंग कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और करुण नायर जैसे बल्लेबाज टीम को मजबूती देते हैं। वहीं अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में अहम साबित हो सकते हैं।
लखनऊ का दमदार टॉप ऑर्डर
दूसरी ओर लखनऊ सुपर जाइंट्स का टॉप ऑर्डर भी काफी खतरनाक है। मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम टीम को तेज शुरुआत दे सकते हैं।विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। वहीं कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।
IPL 2026: गेंदबाजी में लखनऊ आगे
लखनऊ के पास तेज गेंदबाजी में गहराई है। मोहम्मद शमी, अवेश खान और एनरिक नॉर्टजे जैसे गेंदबाज विपक्षी टीम के लिए चुनौती बन सकते हैं।
किसका पलड़ा भारी?
कागज पर देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल का हालिया रिकॉर्ड बेहतर है, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर किसी भी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े… गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाला पोषण से भरपूर बेल का शर्बत







