ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » ईशान किशन के हाथों में होगी हैदराबाद की कमान, अभिषेक शर्मा बने उपकप्तान

ईशान किशन के हाथों में होगी हैदराबाद की कमान, अभिषेक शर्मा बने उपकप्तान

कमिंस की चोट के चलते ईशान किशन को हैदराबाद की कप्तानी सौंपी गई है। पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए उनसे टीम को मजबूत शुरुआत और बेहतर प्रदर्शन दिलाने की बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
इशान किशन बने SRH के कप्तान

IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टीम के नियमित कप्तान पेट कमिंस इस समय पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ ने फैसला लिया है कि जब तक कमिंस पूरी तरह फिट होकर वापसी नहीं करते, तब तक टीम की कप्तानी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन संभालेंगे।

ईशान की कप्तानी पर सबकी नजरें

ईशान किशन के लिए यह आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने का मौका होगा। हालांकि उनके पास लीडरशिप का अनुभव पहले से है। वे घरेलू क्रिकेट में झारखंड टीम की कप्तानी करते हैं। इसके अलावा, साल 2016 में उनकी कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 विश्व कप जीता था। हाल ही में 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी झारखंड ने उनकी कप्तानी में खिताब अपने नाम किया है।

इशान किशन बने SRH के कप्तान
किशन बने SRH के कप्तान

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी और फैंस दोनों को इशान किशन से काफी उम्मीदें हैं। खासकर आईपीएल के शुरुआती मैचों में उनसे एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। टीम चाहती है कि वे सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी अहम योगदान दें।

IPL 2026: ऑक्शन में किशन पर बड़ी बोली

आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए बोली लगाई, लेकिन कोई भी टीम उन्हें अपने साथ जोड़ नहीं पाई। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले बोली शुरू की थी, लेकिन वे ज्यादा रकम खर्च करने के लिए तैयार नहीं थे। बता दें कि इशान किशन 2018 से 2024 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

इन सभी टीमों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री की और जब उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई, तब टीम ने तेजी दिखाते हुए 11.25 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया।

IPL 2026: ईशान किशन बने SRH के कप्तान
ईशान किशन बने SRH के कप्तान

खराब प्रदर्शन के बाद नई चुनौती

पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल 2025 में टीम उपविजेता के रूप में उतरी थी, लेकिन प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने अपना पहला मैच तो जीता, लेकिन उसके बाद ज्यादा मुकाबले नहीं जीत सकी। कुल मिलाकर सिर्फ 6 जीत के साथ टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। ऐसे में इस बार इशान किशन के सामने बड़ी चुनौती है।

फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि ईशान किशन इस सीजन में टीम को कैसे आगे बढ़ाएंगे और क्या वे टीम को बेहतर प्रदर्शन तक ले जा पाएंगे।

आईपीएल में 93.75 करोड़ कमाई

अगर कमाई की बात करें, तो इशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी कुल आईपीएल कमाई अब 93.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे वे लीग के सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 20वें स्थान पर हैं। आईपीएल में उनके करियर की शुरुआत 2016 में हुई थी, जब गुजरात लायंस ने उन्हें 35 लाख रुपये में खरीदा था।

Written by-Adarsh Kathane

ये भी पढ़ें…ईद से पहले हाईकोर्ट सख्त, उत्तम नगर में कड़ी सुरक्षा के निर्देश

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल