ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » RR का तूफान, CSK बेबस! 8 विकेट से हार के बाद कप्तान का बड़ा बयान कहा – बल्लेबाजी अच्छी कर सकते थे

RR का तूफान, CSK बेबस! 8 विकेट से हार के बाद कप्तान का बड़ा बयान कहा – बल्लेबाजी अच्छी कर सकते थे

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को हार की बड़ी वजह बताया।

‘हम और बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे’

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा कि टीम बल्लेबाजी में बेहतर कर सकती थी। उन्होंने माना कि अगर बल्लेबाज थोड़ा और टिककर खेलते, तो स्कोर 150-160 तक पहुंच सकता था। उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवरों में हालात काफी मुश्किल थे, खासकर जोफ्रा आर्चर और बर्गर की गेंदबाजी के सामने। दोनों गेंदबाजों ने शानदार लेंथ पर गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

IPL 2026: पिच ने भी दिया गेंदबाजों का साथ

कप्तान ने यह भी कहा कि पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल रही थी, जिससे रन बनाना और कठिन हो गया। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीम को ऐसे हालात में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।

बल्लेबाजी पूरी तरह रही फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप रही। खुद ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के कई प्रमुख बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट केवल 2 रन ही बना सके। सरफराज खान ने 17 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को संभालने के लिए काफी नहीं थी।

IPL 2026: ओवरटन ने संभाली पारी

टीम की ओर से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत ही टीम 100 रन के पार पहुंच सकी। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

गेंदबाजी भी नहीं आई काम

बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी चेन्नई के लिए चिंता का विषय रही। मैट हेनरी ने 3 ओवर में 40 रन खर्च किए, जबकि नूर अहमद ने 2 ओवर में 24 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। हालांकि अंशुल कंबोज ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट जरूर लिए। चेन्नई सुपर किंग्स अब अपने अगले मुकाबले में 3 अप्रैल को पंजाब से भिड़ेगी। टीम इस हार से सबक लेकर वापसी करने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़े… पेट्रोल-LPG संकट के बीच एक्शन में आए CM योगी, अब तक 17 हजार से ज्यादा छापेमारी कर जमाखोरों को…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल