ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » विराट कोहली ने IPL के लिए लंदन जाने को मांगी चार्टर्ड फ्लाइट? खुद हंसकर उड़ाई फेक न्यूज की धज्जियां !

विराट कोहली ने IPL के लिए लंदन जाने को मांगी चार्टर्ड फ्लाइट? खुद हंसकर उड़ाई फेक न्यूज की धज्जियां !

विराट कोहली ने IPL के लिए लंदन जाने को मांगी चार्टर्ड फ्लाइट? खुद हंसकर उड़ाई फेक न्यूज की धज्जियां !

IPL 2026: IPL 2026 शुरू होने से पहले एक खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया क्या Virat Kohli ने अपनी टीम Royal Challengers Bengaluru से चार्टर्ड प्लेन की मांग की थी? लेकिन अब खुद विराट कोहली ने इस पूरे मामले की सच्चाई सामने रख दी है।

क्या था पूरा विवाद?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली ने RCB मैनेजमेंट से लंदन से भारत आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की सुविधा मांगी है।इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि  मैचों के बीच 2-3 दिन का गैप मिलने पर वह लंदन जाकर फिर उसी चार्टर्ड प्लेन से वापस लौटना चाहते थे।यह खबर तेजी से वायरल हुई और फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई।

IPL 2026: इंस्टाग्राम स्टोरी से विराट का करारा जवाब

इन खबरों पर अब खुद विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है और वो भी अपने अंदाज़ में। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए सिर्फ हंसने वाली इमोजी  लगाई, जिससे साफ हो गया कि ये खबर पूरी तरह फेक और बेबुनियाद है। उनका ये छोटा सा रिएक्शन ही काफी था अफवाहों पर ब्रेक लगाने के लिए।

IPL 2026: IPL 2026 में विराट के सामने बड़ा रिकॉर्ड

अब बात मैदान की जहां विराट कोहली एक और इतिहास रचने के बेहद करीब हैं।अब तक IPL में: 267 मैच कुल रन: 8661 रन शतक: 8 अर्धशतक: 63 IPL 2026 में कोहली के पास 9000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है। RCB द्वारा शेयर किए गए प्रैक्टिस वीडियो में विराट जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। नेट्स में घंटों पसीना बहाते हुए कोहली इस सीजन को लेकर पूरी तरह फोकस्ड दिख रहे हैं।

IPL 2026: टीम को दिया जीत का मंत्र

प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने टीम को मोटिवेट करते हुए कहा: हमने पिछले कुछ सीजन में काफी मेहनत की है। लेकिन इस बार चुनौती और बड़ी होगी, क्योंकि हर टीम हमें हराने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।यह बयान साफ दिखाता है कि कोहली सिर्फ रन बनाने ही नहीं, बल्कि टीम को फिर से चैंपियन बनाने के मिशन में हैं।

 कब है RCB का पहला मुकाबला?

Royal Challengers Bengaluru अपना पहला मैच 28 मार्च 2026 को Sunrisers Hyderabad के खिलाफ खेलेगी। चार्टर्ड फ्लाइट की खबर सिर्फ एक अफवाह निकली, जिसे विराट कोहली ने एक इमोजी से ही खत्म कर दिया। अब सबकी नजरें IPL 2026 पर हैं जहां किंग कोहली एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं।

ये भी पढ़े: नया AC खरीदने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है भारी नुकसान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल