ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Iran Attack: इजरायल के केमिकल हब पर ईरान का मिसाइल हमला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Iran Attack: इजरायल के केमिकल हब पर ईरान का मिसाइल हमला, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

इजरायल के नियोत होवाव केमिकल हब पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद आग और केमिकल रिसाव का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
Iran Attack:

Iran Attack: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले ने हालात को और गंभीर बना दिया है। हमले के बाद इलाके में आग लगने और केमिकल रिसाव की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है।

हमले के बाद राहत और बचाव कार्य जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में औद्योगिक क्षेत्र की कुछ स्टोरेज यूनिट्स को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने में जुटे हैं। क्षतिग्रस्त यूनिट्स को सील करने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि किसी तरह का केमिकल रिसाव न हो सके।
अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। हालांकि, स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Iran Attack: लोगों को घरों में रहने की सलाह

हमले के बाद प्रशासन और सेना ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में आसमान में उठता काला धुआं देखा जा सकता है, जिससे खतरे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इजरायली रक्षा बलों ने भी लोगों को मौजूदा हालात को देखते हुए सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है।

बढ़ते तनाव के बीच संवेदनशील इलाका निशाने पर

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टकराव जारी है, जिसमें सीरिया, लेबनान और गाजा जैसे क्षेत्र भी शामिल रहे हैं।
नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र इजरायल का एक प्रमुख केमिकल हब है, जहां खतरनाक रसायनों का उत्पादन और भंडारण किया जाता है। ऐसे में इस इलाके पर हमला केवल सैन्य नहीं बल्कि पर्यावरण और नागरिक सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद गंभीर माना जा रहा है।
हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल