ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » नतान्ज़ पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा, IDF ने कहा– अमेरिका जिम्मेदार

नतान्ज़ पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा, IDF ने कहा– अमेरिका जिम्मेदार

इजराइल-ईरान तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। Israel Defense Forces (IDF) ने साफ किया है कि ईरान के Natanz uranium enrichment plant पर हुआ हमला इजराइल ने नहीं, बल्कि अमेरिका ने किया है। वहीं, रूस ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता Maria Zakharova ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया।

Iran crisis: इजराइल-ईरान तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। Israel Defense Forces (IDF) ने साफ किया है कि ईरान के Natanz uranium enrichment plant पर हुआ हमला इजराइल ने नहीं, बल्कि अमेरिका ने किया है। सेना ने कहा कि इस इलाके में उनकी कोई कार्रवाई नहीं हुई और वे अमेरिकी सैन्य गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। इससे पहले Kan News की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया था कि इस हमले में बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी तबाह करने में सक्षम होते हैं।

ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी

ईरान ने इस घटनाक्रम के बाद अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। Tasnim News Agency के मुताबिक, अगर अमेरिका Kharg Island पर हमला करता है, तो उसे अभूतपूर्व जवाब दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Bab-el-Mandeb और लाल सागर में सुरक्षा व्यवस्था को बाधित करना भी ईरान के विकल्पों में शामिल है।

Iran crisis: इजरायल का कड़ा रुख

इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि इस हफ्ते ईरान के खिलाफ हमलों की तीव्रता और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इजरायल ईरानी नेतृत्व और उसकी सैन्य क्षमताओं को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई करेगा।

रूस ने जताई नाराजगी

वहीं, रूस ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता Maria Zakharova ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई पूरे मध्य पूर्व में बड़े संकट और अस्थिरता को जन्म दे सकती है।

 

ये भी पढ़े: काठमांडू में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से दो भारतीयों की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल