Iran crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने साफ कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए लोगों को घबराने या पैनिक बाइंग करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। साथ ही ईंधन की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक भारत के पास पेट्रोल, डीजल और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह ज्यादा खरीदारी से बचें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई 100% जारी है। इसके अलावा सरकार शहरों में पीएनजी नेटवर्क तेजी से बढ़ा रही है। हाल ही में करीब 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जुड़े हैं, जबकि 2.20 लाख लोग एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हो चुके हैं।
Iran crisis: पीएम मोदी ने ट्रंप से की बातचीत
मिडिल ईस्ट के हालात पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने खास तौर पर Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्तों को खुला रखने और हालात को शांत करने पर जोर दिया।
Iran crisis: विदेश मंत्रालय ने दी अपडेट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि मिडिल ईस्ट से भारत आने वाली फ्लाइट्स की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। 28 फरवरी से अब तक करीब 4.26 लाख भारतीयों की वापसी हो चुकी है। वहीं आज करीब 80 उड़ानों के संचालन की उम्मीद जताई गई है।
हालात पर सरकार की नजर
Iran crisis: सरकार लगातार मिडिल ईस्ट के हालात पर नजर बनाए हुए है और हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि देश में ईंधन सप्लाई और आम लोगों की जरूरतों पर किसी तरह का असर न पड़े।
ये भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत







