ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिका–इजरायल की एयर स्ट्राइक के बीच कांपा ईरान, गेराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप!

अमेरिका–इजरायल की एयर स्ट्राइक के बीच कांपा ईरान, गेराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप!

ईरान के गेराश में 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ। अमेरिका और इजरायल के हमलों से तनाव बना है। अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ईरान में भूकंप के झटके

Iran Earthquake Tension: अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर जारी एयर स्ट्राइक के बीच ईरान के गेराश इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूगर्भ विज्ञान विभाग (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

ईरान में तनाव के बीच भूकंप झटके

अभी तक इस भूकंप से किसी के मरने या बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और यह देखने की कोशिश कर रहा है कि कहीं किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ है।

यह भूकंप ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों ने पूरे मिडिल ईस्ट में चिंता बढ़ा दी है। इन हमलों में ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसके बाद जवाबी कार्रवाई का खतरा, हवाई यातायात में रुकावट और सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि इस भूकंप का मौजूदा सैन्य गतिविधियों से कोई सीधा संबंध नहीं है।

Iran Earthquake Tension: ईरान में भूकंप के झटके
ईरान में भूकंप के झटके

Iran Earthquake Tension: गेराश क्षेत्र में भूकंप का खतरा बढ़ा

गेराश ईरान के फार्स प्रांत का एक शहर है और यह दक्षिणी ईरान के लारेस्तान क्षेत्र में आता है। ईरान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप आने की संभावना ज्यादा रहती है। इसका कारण अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराव से बना जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट है। यह करीब 1600 किलोमीटर लंबी पर्वत श्रृंखला ईरान, इराक और तुर्की तक फैली हुई है और अरब प्लेट के उत्तर दिशा में बढ़ने से बनी है। गेराश भी इसी भूकंपीय क्षेत्र का हिस्सा है, इसलिए यहां 4 से 5 तीव्रता का भूकंप भी गंभीर माना जा सकता है।

1990 का भूकंप, सबसे भयानक त्रासदी

ईरान के इतिहास में 1990 का भूकंप सबसे विनाशकारी घटनाओं में से एक माना जाता है। 20 से 21 जून 1990 की रात ईरान के मंजिल और रुदबार इलाकों में आए रुदबार भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

उस समय अरब प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराव की वजह से रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में लगभग 50,000 लोगों की मौत हो गई थी। जंजान और गिलान प्रांतों में लगभग 20 हजार वर्ग मील का इलाका पूरी तरह से बर्बाद हो गया था।

ये भी पढ़ें…मध्य पूर्व में गहराते संकट के बीच शांति बहाली के लिए सक्रिय हुआ संयुक्त राष्ट्र, टकराव रोकने को तेज हुई कूटनीतिक कोशिशें

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल