Iran israel updates: ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका के समर्थन से हुए हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei समेत करीब आठ शीर्ष नेताओं की मौत की खबर है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि इसका असर वहां रह रहे भारतीयों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ईरान के अलावा दुबई, यूएई, बहरीन और कतर जैसे देशों में भी कई भारतीय फंसे हुए हैं। दुबई में मौजूद भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu ने वहां के हालात को ‘भयावह’ बताया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वे सुरक्षित हैं। इस बीच विदेश मंत्रालय हालात पर नजर बनाए हुए है। AIMSA से जुड़े मेडिकल छात्रों ने विदेश मंत्री S. Jaishankar को पत्र लिखकर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने की मांग की है। देश के कई शहरों में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय शोक मना रहा है। पटना में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला और उनके हाथों में खामेनेई की तस्वीरें देखी गईं।
Iran israel updates: 7 मार्च तक तेल अवीव की उड़ानें रद्द
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए एयर इंडिया ने तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें 7 मार्च तक रद्द कर दी हैं। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए उड़ानों का निलंबन 2 मार्च तक बढ़ा दिया है। एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट प्रभावित हुई है, उन्हें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर सूचना दी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपनी उड़ान का स्टेटस जांचते रहें और संपर्क जानकारी अपडेट रखें। 28 फरवरी तक टिकट बुक कराने वाले और 5 मार्च तक यात्रा करने वाले यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी तारीख बदल सकते हैं या टिकट रद्द कर पूरा रिफंड ले सकते हैं।
दुबई में फंसा गाजियाबाद का युवक, परिवार चिंतित
Iran israel updates: गाजियाबाद के गोविंदपुर इलाके के रहने वाले राकेश मित्तल का बेटा मन्नू मित्तल पिछले चार साल से दुबई में नौकरी कर रहा है। हालिया हमलों के बाद परिवार बेहद चिंतित है। जिस इलाके में मन्नू रहता है, वहां पास में अमेरिकी कॉन्सुलेट भी है, जिससे सुरक्षा को लेकर चेतावनियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल के जरिए परिवार संपर्क में है, लेकिन पिता राकेश मित्तल भावुक हो जाते हैं। परिवार की मांग है कि जैसे यूक्रेन संकट के दौरान भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया था, वैसे ही जरूरत पड़ने पर दुबई से भी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। मन्नू ने बताया कि उसके मोबाइल पर लगातार सुरक्षा संबंधी अलर्ट मैसेज आ रहे हैं। परिवार को अब सरकार से ही मदद की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: होर्मुज में बढ़ा तनाव, ईरान ने पाकिस्तान के 3 तेल जहाजों को रोका






