ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास हमले के बाद इजरायल का पलटवार, तेहरान में सैन्य ठिकानों पर एयर अटैक

न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास हमले के बाद इजरायल का पलटवार, तेहरान में सैन्य ठिकानों पर एयर अटैक

न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास ईरान के हमले के बाद इजरायल ने तेहरान पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है तथा पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में हालात गंभीर हो गए हैं।
न्यूक्लियर सेंटर हमले के बाद इजरायल का तेहरान पर पलटवार

Iran Israel War: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध को आज यानी रविवार को 23 दिन हो चुके हैं और हालात पहले से ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं। इसी बीच ईरान ने इजरायल के मुख्य न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास मौजूद दो इलाकों पर मिसाइल हमला किया है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। यह अटैक दक्षिणी इजरायल के शहर अराद के पास हुआ, जहां देश का एक प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर भी स्थित है।

Iran Israel War: न्यूक्लियर सेंटर हमले के बाद इजरायल का तेहरान पर पलटवार
न्यूक्लियर सेंटर हमले के बाद इजरायल का तेहरान पर पलटवार

हमले के बाद राहत-बचाव शुरू

हमले के तुरंत बाद इजरायल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले जाने का काम शुरू कर दिया गया। मिसाइल गिरने से आसपास की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटनास्थल पर दर्जनों फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

चेतावनी के बाद ईरान का हमला

इससे पहले शनिवार को ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह इजरायल के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को निशाना बना सकता है, और अब उसने उसी चेतावनी के मुताबिक हमला किया है। यह चेतावनी उस हमले के जवाब में दी गई थी, जो इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र पर किया था। अराद के पास हुए इस ताजा हमले के बाद मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव और अधिक बढ़ गया है।

Iran Israel War: मिसाइल हमले में 70 घायल

रेस्क्यू टीमों के अनुसार, अराद शहर में हुए इस मिसाइल हमले में करीब 70 लोग घायल हुए हैं। साथ ही कम से कम 10 अपार्टमेंट इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर ईरान के सरकारी मीडिया ने शनिवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस युद्ध में अब तक 1,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान दोनों ही लगातार एक-दूसरे को कड़ी चेतावनी दे रहे हैं और जवाबी हमलों की बात कर रहे हैं। ऐसे में मिडिल-ईस्ट में चल रहा यह संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस युद्ध से जुड़े हर नए अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

ये भी पढ़ें…मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसों से तीन की मौत, लंबा जाम और सुरक्षा को लेकर चिंता

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल