ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान के हमले में कुवैत के 67 सैनिक घायल, सैकड़ों मिसाइल-ड्रोन रोके

ईरान के हमले में कुवैत के 67 सैनिक घायल, सैकड़ों मिसाइल-ड्रोन रोके

Iran Kuwait attack: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के हमले में कुवैत के सशस्त्र बलों के 67 जवान घायल हो गए हैं। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने बताया कि दो जवानों को अभी भी विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन को किया गया इंटरसेप्ट

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की वायु रक्षा प्रणाली ने पिछले कुछ दिनों में कुवैत के हवाई क्षेत्र को निशाना बनाकर दागी गई 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोन का पता लगाया और उन्हें टारगेट तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि सेना पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा एजेंसियां चौबीसों घंटे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Iran Kuwait attack: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में इजरायल और अमेरिका द्वारा तेहरान और अन्य ईरानी शहरों पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने इसके जवाब में मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों का असर कई खाड़ी देशों तक देखा जा रहा है।

कतर ने भी किया हमले को नाकाम

इससे पहले 2 मार्च को कतर ने भी ईरान के दो एसयू-24 सैन्य विमानों को मार गिराने का दावा किया था। कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी वायु रक्षा प्रणाली ने सात बैलिस्टिक मिसाइलों और पांच ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही इंटरसेप्ट कर दिया था, जिससे किसी बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

Iran Kuwait attack: कई देशों ने हमलों की निंदा की

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर संयुक्त अरब अमीरात, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और अमेरिका सहित कई देशों ने हमलों की कड़ी निंदा की है। इन देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया है।

ये भी पढ़े… बलूचिस्तान में फिर खूनखराबा: पाकिस्तानी सेना और डेथ स्क्वॉड पर 3 नागरिकों की हत्या के आरोप, मानवाधिकार संगठनों में आक्रोश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल