Iran Tension: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य संघर्ष के संकेतों के बीच सर्बिया ने अपने नागरिकों से ईरान को “जितनी जल्दी हो सके” छोड़ने की अपील की है। इससे पहले पोलैंड भी अपने नागरिकों को ईरान न जाने और वहां से लौट आने की चेतावनी दे चुका है।
सर्बियाई विदेश मंत्रालय की चेतावनी
सर्बिया के विदेश मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा,“सुरक्षा व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण सर्बिया गणराज्य के नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। वहीं, ईरान में मौजूद सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द देश छोड़ दें।”
Iran Tension: अमेरिका की बड़ी सैन्य तैनाती से बढ़ा खतरा
दरअसल, अमेरिका ने पिछले 22 वर्षों में मध्य पूर्व में सबसे बड़ी सैन्य तैनाती की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान के न्यूक्लियर कार्यक्रम को लेकर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं। इन्हीं हालातों को देखते हुए कई यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
पहले भी दी जा चुकी है चेतावनी
सर्बिया ने जनवरी 2026 में भी अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने और वहां यात्रा न करने की सलाह दी थी। उस समय ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे, जिससे हालात और अस्थिर हो गए थे।
Iran Tension: पोलैंड ने भी जताई गंभीर चिंता
गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने भी अपने नागरिकों से ईरान तुरंत छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि हथियारबंद संघर्ष की स्थिति में “कुछ ही घंटों में लोगों को निकालना संभव नहीं होगा।”
हमले की आशंका पर अंतरराष्ट्रीय नजर
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ट्रंप प्रशासन सैन्य कार्रवाई का फैसला करता है तो उसके पास सीमित टारगेटेड स्ट्राइक से लेकर कई हफ्तों तक चलने वाले सैन्य अभियान के विकल्प मौजूद हैं। इनमें तेहरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाए जाने की संभावनाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े… ‘पीएम मोदी फिर करेंगे सरेंडर’- US टैरिफ विवाद पर राहुल गांधी का तीखा हमला






