ख़बर का असर

Home » Diplomacy » Iran vs Israel: ईरान पर महाअटैक! 30 ठिकाने तबाह, खामेनेई का आवास भी निशाने पर

Iran vs Israel: ईरान पर महाअटैक! 30 ठिकाने तबाह, खामेनेई का आवास भी निशाने पर

Iran vs Israel: ईरान पर महाअटैक! 30 ठिकाने तबाह, खामेनेई का आवास भी निशाने पर

Iran vs Israel: मिडिल ईस्ट में तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला किया है। राजधानी तेहरान समेत कई प्रमुख शहरों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंबे समय से जारी कूटनीतिक बातचीत विफल होने के बाद यह सैन्य कार्रवाई की गई। हमलों के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है और पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

तेहरान में लगातार धमाके, कई इलाकों को बनाया निशाना

स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे तेहरान में पहली धमाकों की श्रृंखला शुरू हुई। इसके बाद 10 बजे के आसपास हमलों की दूसरी लहर चली।सूत्रों के अनुसार राजधानी के कम से कम पांच इलाकों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा इस्फ़हान, करज और करमानशाह जैसे शहरों से भी विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं।इजरायली रक्षा मंत्री ने दावा किया कि एक साथ करीब 30 सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए, जिनमें मिसाइल लॉन्च साइट्स, ड्रोन बेस और खुफिया ठिकाने शामिल थे।

Iran vs Israel: सुप्रीम लीडर खामेनेई का आवास भी निशाने पर

हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के निजी आवास को भी टारगेट किया गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक हमले के समय वह वहां मौजूद नहीं थे और उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।इस घटनाक्रम ने ईरान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Iran vs Israel: मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त, संचार व्यवस्था प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलों के दौरान ईरान के कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क और कम्युनिकेशन सिस्टम ठप हो गए।सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन महीनों से प्लान किया जा रहा था। इस सैन्य अभियान को कथित तौर पर “शील्ड ऑफ जूडा” नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य इजरायल के खिलाफ संभावित मिसाइल और ड्रोन खतरों को खत्म करना बताया जा रहा है।

एयरस्पेस बंद, पूरे देश में इमरजेंसी

ईरान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने अगली सूचना तक पूरे देश का एयरस्पेस बंद कर दिया है। नया NOTAM जारी कर सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।उधर इजरायल ने भी संभावित पलटवार को देखते हुए देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है।स्कूल बंद सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द लोगों को शेल्टर के पास रहने की सलाहअमेरिका पहले से ही मिडिल ईस्ट में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत तैनात कर चुका था। हमलों के बाद कतर स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने कर्मचारियों को “शेल्टर-इन-प्लेस” निर्देश जारी किया है।अमेरिकी नागरिकों को भी अगली सूचना तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Iran vs Israel: मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा

इजरायली सेना का कहना है कि यह अभियान उसकी सुरक्षा नीति के तहत शुरू किया गया है क्योंकि ईरान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान पलटवार करता है तो पूरा मिडिल ईस्ट बड़े सैन्य संघर्ष की चपेट में आ सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा।स्थिति बेहद संवेदनशील, दुनिया की नजरें मिडिल ईस्ट परतेहरान से लगातार आ रही खबरों और इजरायल की तैयारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने संयम बरतने की अपील की है।क्या यह सीमित सैन्य कार्रवाई है या मिडिल ईस्ट एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है?

ये भी पढ़े: लट्ठमार होली में इंद्रेश उपाध्याय की शरारत पर हंसी से गूंजा ब्रज, अनिरुद्धाचार्य संग मस्ती का VIDEO वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल