ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर 5 दिन के लिए रुके हमले, बातचीत से तय होगा आगे का प्लान

ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर 5 दिन के लिए रुके हमले, बातचीत से तय होगा आगे का प्लान

पिछले 24 दिनों से जारी संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दिया है। तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से ऊर्जा संकट गहरा रहा है, जिसके चलते दुनिया के कई देशों में महंगाई तेजी से बढ़ने लगी है।
IranUSWar:

IranUSWar: मिडिल-ईस्ट में जारी ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि फिलहाल ईरान पर हमले रोक दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी युद्ध विभाग को अगले 5 दिनों तक ईरान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई न करने का निर्देश दिया गया है।

ईरान से बातचीत में नरमी के संकेत

ट्रंप के मुताबिक, यह फैसला ईरान के साथ हो रही बातचीत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो दिनों में दोनों देशों के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही है और आने वाले एक हफ्ते तक वार्ता जारी रहेगी। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि आगे की रणनीति इन बातचीत के नतीजों पर निर्भर करेगी।

IranUSWar: ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा ?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में “बेहद अच्छी और उत्पादक बातचीत” हुई है। उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर ईरानी ऊर्जा ठिकानों और पावर प्लांट्स पर होने वाले सभी हमलों को फिलहाल 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि यह रोक आगे की बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगी।

IranUSWar: कैसे शुरू हुआ विवाद ?

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान में बड़ा हमला किया था। इस हमले में ईरान के शीर्ष नेतृत्व और कई सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और अमेरिका के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए।

24 दिनों के संघर्ष का वैश्विक असर

पिछले 24 दिनों से जारी इस संघर्ष का असर अब पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। खासकर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है और कई देशों में महंगाई बढ़ने लगी है।

यह भी पढे़ : प्रयागराज में दिखा अतीक गैंग का खौफ! गुंडों ने ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अब योगी की पुलिस करेगी इलाज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल