ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Israel Attack: लेबनान में इजरायली हमला तेज, हिज्बुल्लाह कमांडर ढेर होने का दावा

Israel Attack: लेबनान में इजरायली हमला तेज, हिज्बुल्लाह कमांडर ढेर होने का दावा

इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के एक प्रमुख कमांडर को मार गिराने का दावा किया है। आईडीएफ के अनुसार, इस कार्रवाई में कई ठिकानों पर हमले किए गए, जबकि जमीनी और हवाई ऑपरेशन में 9 लड़ाकों के मारे जाने की भी बात कही गई है।
Israel Attack:

Israel Attack: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने लेबनान में बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले में हिज्बुल्लाह के एक प्रमुख कमांडर को मार गिराया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।

हिज्बुल्लाह कमांडर को मारने का दावा

आईडीएफ के मुताबिक, माजदल सेल्म इलाके में हुए हमले में हिज्बुल्लाह कमांडर अबू खलील बारजी मारा गया। बताया गया है कि बारजी ‘रदवान फोर्स’ में लंबे समय तक कमांडर रहा और हाल ही में स्पेशल फोर्स की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इजरायली सेना का दावा है कि यह यूनिट मुख्य रूप से उनके सैनिकों पर हमले करने के लिए सक्रिय थी। इस हमले में दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है।

Israel Attack: हमास से जुड़े अधिकारी पर भी कार्रवाई

इजरायली सेना ने इससे पहले वालिद मुहम्मद दिब को भी मार गिराने का दावा किया था, जो लेबनान में हमास के वित्तीय नेटवर्क से जुड़ा एक प्रमुख अधिकारी बताया जा रहा है। आईडीएफ के अनुसार, दिब विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने और भर्ती में शामिल था।

जमीनी और हवाई हमलों में 9 लड़ाके ढेर

आईडीएफ ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में जमीनी और हवाई संयुक्त अभियान में हिज्बुल्लाह के 9 लड़ाकों को मार गिराया गया। सेना के अनुसार, संदिग्ध हथियारबंद लोगों की पहचान होते ही सैनिकों ने गोलीबारी की और एयर फोर्स को भी बुलाया गया। इस ऑपरेशन में इजरायली सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Israel Attack: लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में जारी संघर्ष में अब तक 1000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 100 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। लगातार हो रहे हमलों के कारण क्षेत्र में मानवीय संकट गहराता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें…भाजपा का आरोप: पंजाब को लूटने वाला गिरोह सरकार पर काबिज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल