ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप का चौकाने वाला बयान, ट्रंप ने स्थगित किया ईरान पर हमला, तेल टैंकर का किया खुलासा

ट्रंप का चौकाने वाला बयान, ट्रंप ने स्थगित किया ईरान पर हमला, तेल टैंकर का किया खुलासा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने 6 अप्रैल तक ईरान पर हमला स्थगित किया। उन्होंने शांति वार्ता की संभावना जताई और होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकर गुजरने की अनुमति देने की जानकारी दी।
ट्रंप का चौकाने वाला बयान

Israel US Iran War Update: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूरी दुनिया को हैरान कर देने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि वह ईरान पर 6 अप्रैल तक कोई हमला नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस बीच ईरान के साथ शांति बैठक (सीजफायर) की संभावना पर चर्चा चल रही है। खबरें यह भी हैं कि पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ बनकर अमेरिका और ईरान के बीच बैठक आयोजित करवा सकता है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है।

Israel US Iran War Update: ट्रंप का चौकाने वाला बयान
ट्रंप का चौकाने वाला बयान

Israel US Iran War Update: बातचीत और आरोप-प्रत्यारोप

जहां अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के दावे हो रहे हैं, वहीं दोनों देश एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिकी मीडिया का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिक युद्ध की शुरुआत के समय से ही खाड़ी देशों में अपने ठिकानों से भागकर होटलों और दफ़्तरों में छिपे हुए हैं। उनका आरोप है कि अमेरिकी सैनिक नागरिकों का इस्तेमाल ‘ह्यूमन शील्ड’ के रूप में कर रहे हैं।

ट्रंप का बड़ा खुलासा: ईरान का खास तोहफा

इस बीच, ट्रंप ने एक और महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका को कुछ खास तोहफा भेजा है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से 10 तेल टैंकर गुजरने की अनुमति दी है, जिनमें से 8 टैंकर पहले ही रवाना हो चुके हैं और 2 और टैंकर बाद में भेजे जाएंगे। ट्रंप ने यह भी बताया कि इन टैंकरों पर पाकिस्तानी झंडे लगे हैं और ये जल्दी ही अमेरिका तक पहुंच जाएँगे।

ट्रंप का चौकाने वाला बयान
ट्रंप का चौकाने वाला बयान

Israel US Iran War Update: 6 अप्रैल तक हमला नहीं करेंगे-ट्रंप

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमला करने की योजना को 6 अप्रैल तक स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अच्छे स्तर पर चल रही है और ईरानी सरकार के अनुरोध पर यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे तक लागू रहेगी।

ईरान की शांति पहल

ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान ने सद्भावना दिखाते हुए तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है। उनका कहना है कि यह कदम ईरान द्वारा युद्धविराम की दिशा में बातचीत की पहल है। 10 टैंकरों में से 8 को पहले ही रवाना कर दिया गया है और बाकी 2 टैंकर भी जल्द ही भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें…छिंदवाड़ा में सड़क हादसे में 10 की मौत, सीएम ने मुआवजे का ऐलान किया

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल