ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरानी मीडिया की अमेरिकी सैनिकों को चेतावनी, ‘नरक में आपका स्वागत है’, 3500 अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व पहुंचे

ईरानी मीडिया की अमेरिकी सैनिकों को चेतावनी, ‘नरक में आपका स्वागत है’, 3500 अमेरिकी सैनिक मध्य पूर्व पहुंचे

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है और मध्य पूर्व में 3500 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। IRGC ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए, दुबई व इजराइल में ठिकानों को निशाना बनाया गया।
अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा

Israel Vs Iran War 30 Days: ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि अमेरिकी सैनिक ईरान की जमीन पर कदम रखेंगे, तो वे “ताबूत में वापस लौटेंगे।” अखबार ने अपने पहले पृष्ठ पर हेडलाइन के रूप में लिखा – “Welcome to Hell” (नरक में आपका स्वागत है)। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ने मध्य पूर्व में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।

अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा
अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा

मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती

अमेरिका ने मध्य पूर्व में 3,500 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ये सैनिक USS त्रिपोली जहाज के जरिए पहुंचे और ये 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट का हिस्सा हैं। उनके साथ ट्रांसपोर्ट और लड़ाकू विमान भी भेजे गए हैं, ताकि क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को बढ़ाया जा सके।

Israel Vs Iran War 30 Days: पाकिस्तान में तीन देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक

कल पाकिस्तान में तुर्की, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री बैठक करेंगे और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करना है। पाकिस्तान को बैठक के लिए चुना गया है क्योंकि उसके ईरान और सऊदी अरब दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं और इसे न्यूट्रल स्थान माना जा रहा है। पहले यह बैठक तुर्की में आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान स्थानांतरित कर दिया गया।

अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा
अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा

ईरान ने कुर्द क्षेत्र पर ड्रोन हमले की निंदा की

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवन बारजानी के घर पर हुए ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। यह हमला दुहोक शहर में हुआ और IRGC ने इसके लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया। IRGC ने इसे हत्या की कोशिश करार दिया, हालांकि अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ड्रोन और मिसाइल हमले-ईरान का दावा

ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार, IRGC ने इजराइल और अन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसमें एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया गया और एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, हाइफा शहर में इजराइली रक्षा तकनीक कंपनी एल्टा के इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और रडार सेंटर तथा डेविड बेन गुरियन एयरपोर्ट के फ्यूल स्टोरेज सेंटर को निशाना बनाया गया। ईरान ने दावा किया कि उसने दुबई में अमेरिकी सेना के दो छिपे ठिकानों पर भी हमला किया, जहां कुल 500 अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। IRGC ने कहा कि यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए “कब्रिस्तान” बन सकता है और अमेरिका को पीछे हटना होगा।

Israel Vs Iran War 30 Days: अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा
अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा

Israel Vs Iran War 30 Days: इजराइल ने मिसाइल को हवा में ही रोका

इजराइली मीडिया के अनुसार, ईरान से दागी गई मिसाइल को बीच में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया। दक्षिणी इजराइल के नेगेव और डेड सी इलाके में सायरन बजने लगे, जिससे लोगों को हमले की चेतावनी मिली। फिलहाल किसी हताहत या नुकसान की जानकारी नहीं है।

ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी कि वे अमेरिका और इजराइल के किसी भी सैन्य अभियान में सहयोग न करें। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में स्थिरता और विकास चाहिए, तो अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए न होने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान पहले हमला नहीं करता, लेकिन यदि हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों पर हमला होता है, तो वह जोरदार जवाब देगा।

अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा
अमेरिका-ईरान तनाव: मध्य पूर्व में खतरा बढ़ा

कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

शनिवार को कुवैत एयरपोर्ट पर कई ड्रोन हमले हुए, जिससे एयरपोर्ट के रडार सिस्टम को नुकसान पहुंचा। हालांकि, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इससे पहले बुधवार को भी एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला हुआ था, जिससे फ्यूल टैंक में आग लगी थी। कुवैत की फायर ब्रिगेड ने लगातार 58 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढे़ : ईरान का बड़ा चेतावनी संदेश, “पहले हमला नहीं करते, लेकिन जवाब होगा बेहद कड़ा”

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल