ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाक में बैठे आतंकी की जमीन कुर्क

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाक में बैठे आतंकी की जमीन कुर्क

Jammu Kashmir News:

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से संचालित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुंछ जिले के मंडी इलाके में पाकिस्तान स्थित आतंकी सरगना की अचल संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के तहत की गई है।

जानिए कितनी भूमि की कुर्की

पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति में 6 कनाल 13.5 मरला भूमि शामिल है, जो पुंछ की तहसील मंडी में स्थित है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 13.36 लाख रुपये बताई गई है। कुर्की की यह कार्रवाई मंडी थाना क्षेत्र में दर्ज एक एफआईआर के संबंध में की गई।

Jammu Kashmir News: पाकिस्तान में बैठकर आतंक संचालन का आरोप

यह संपत्ति चैंबर कनारी, पुंछ निवासी जमाल लोन उर्फ जमाला पुत्र सुल्तान लोन उर्फ सुल्ताना की है। पुलिस के मुताबिक जमाल लोन वर्तमान में पाकिस्तान में रहकर आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। वह पहले पाकिस्तान/पीओके भाग गया था और तब से भारत की सुरक्षा व संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ने की रणनीति

कानूनी प्रक्रिया से बचने के कारण न्यायालय ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी के लगातार प्रयासों के बावजूद उसके हाथ न लगने पर अदालत ने उसकी अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए। पुंछ पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी कानूनी औपचारिकताओं, सत्यापन और दस्तावेजीकरण के बाद यह कार्रवाई की।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कदम आतंकवादी नेटवर्कों के वित्तीय और रसद ढांचे को ध्वस्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। जिला पुलिस ने दोहराया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बने सभी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें…दालचीनी: स्वाद बढ़ाने वाला नहीं, सेहत सुधारने वाला मसाला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल