ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » पनवेल हाईवे पर जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हमला, गाड़ी का पीछा कर हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी टीम

पनवेल हाईवे पर जन्नत जुबैर और भाई अयान पर हमला, गाड़ी का पीछा कर हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी टीम

टीवी और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर और उनके भाई पर महाराष्ट्र के पनवेल हाईवे पर हमला हुआ। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से फैंस में चिंता फैल गई है।
जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला

Jannat Zubair Attacked: टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई के साथ कथित तौर पर मारपीट और धमकाने की घटना हुई है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर इस मामले पर जोरदार चर्चा शुरू हो गई। जन्नत की टीम ने भी इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है।

जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला
जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला

हाईवे पर हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान किसी काम से कार में जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। बाद में उन लोगों ने कार रोक ली और दोनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस घटना में जन्नत और अयान को हल्की चोटें आई हैं। यह पूरी घटना महाराष्ट्र के पनवेल इलाके के पास एक हाईवे पर हुई।

जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला
जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला

जन्नत जुबैर की टीम ने इस घटना के बाद बयान में कहा कि जन्नत और अयान को हाईवे पर एक बेहद डराने वाली और असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उनके बयान के अनुसार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और डराने-धमकाने की कोशिश की। हालांकि, खुशी की बात यह है कि दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं। टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा करें।

Jannat Zubair Attacked: पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला करने वाले लोग कौन थे और उन्होंने ऐसा क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jannat Zubair Attacked: जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला
जन्नत जुबैर और भाई पर हाईवे पर हमला

सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

जन्नत जुबैर रहमानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो फुलवा से की थी। बाद में उन्हें तू आशिकी से जबरदस्त पहचान मिली। आज वह टीवी के साथ-साथ म्यूजिक वीडियो, रियलिटी शो और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 51.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसकी वजह से वह देश की सबसे लोकप्रिय डिजिटल स्टार्स में गिनी जाती हैं। इसी कारण उनके साथ हुई यह घटना उनके फैंस को बहुत परेशान कर गई है।

ये भी पढ़े…काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल