ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » हुमायूं कबीर के नेतृत्व पर भरोसा, बारबागपुर गांव से बड़ा जनसमर्थन

हुमायूं कबीर के नेतृत्व पर भरोसा, बारबागपुर गांव से बड़ा जनसमर्थन

नदिया जिले के करीमपुर-2 ब्लॉक अंतर्गत बारबागपुर गांव से बड़ी संख्या में परिवारों ने जनता विकास पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं की मौजूदगी रही। लोगों की स्वैच्छिक भागीदारी से यह साफ है कि क्षेत्र में पार्टी के प्रति भरोसा और समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
नदिया की राजनीति में नया मोड़

Janta Vikas Party: नदिया जिले में जनता विकास पार्टी को बड़ा समर्थन मिला है। करीमपुर-2 ब्लॉक के अंतर्गत बारबागपुर गांव से आज करीब 400 से 500 परिवारों ने हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली जनता विकास पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी से औपचारिक रूप से जुड़ गए।

नदिया की राजनीति में नया मोड़
नदिया की राजनीति में नया मोड़

बारबागपुर गांव की भागीदारी

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेश विश्वास ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया। बताया गया कि यह कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष अक्तार भाई की पहल और मेहनत से सफलतापूर्वक आयोजित हो पाया।

Janta Vikas Party: नदिया की राजनीति में नया मोड़
नदिया की राजनीति में नया मोड़

Janta Vikas Party: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत

कार्यक्रम में करीमपुर-2 ब्लॉक अध्यक्ष अंगूर विश्वास, जिला समिति के सदस्य अबुल कासेम मंडल और इकबाल मंडल, सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान इलाके के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह साफ दिखाई दिया।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि लोगों की यह स्वेच्छा से की गई भागीदारी यह दिखाती है कि जनता विकास पार्टी के प्रति जनता का भरोसा और समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल