January 2026 Calendar: जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है और नए वर्ष का पहला माह बहुत विशेष रहता है। क्योंकि इस महीने में कई सारे त्यौहार और खास दिन पढ़ते है जैसे मकर संक्रांति, गुप्त नवरात्रि, वसंत पंचमी, मौनी अमावस्या जैसे महापर्व मनाए जाते है। महापुरुषों जैसे स्वामी विवेकानंद और गुरु गोविंद सिंह की जयंती होती है, राष्ट्र पूर्व भी मनाया जाता है। आज हम जनवरी 2026 में पड़ने वाले त्यौहार और उनकी तारीखों के बारे में जानेंगे।
क्यों खास है माघ महीना?
सनातन संस्कृति में माघ महीना अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है बता दे इसकी शुरुआत 4 जनवरी से होने वाली है जो कीएक फरवरी 2026 के दिन माघ पूर्णिमा के साथसमाप्त होगा इस महीने में गंगा स्नान करने का बहुत महत्व होता है साथ ही माघ मेले के दौरान दान पूर्ण करने का भी बहुत महत्व बताया गया है। मान्यता है कि माघ के पावन महीने में श्री हरि नारायण और माता लक्ष्मी जी की पूजन करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

January 2026 Calendar: मकर संक्रांति का शुभ संयोग
मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैयह पावन पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन स्नान दान और भगवान सूर्य की पूजन करने का शुभ फल प्राप्त होता है। यह पूर्व 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।
गुप्त नवरात्रि: साधना का पावन समय
हिंदू धर्म में माघ के महीने के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि का शुरू हो जाती है, जिसका हमारी संस्कृति में बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस अवसर पर देवी दुर्गा के 10 दिव्य स्वरूपों की पूजन की जाती है। इस पावन पर्व की शुरुआत 19 जनवरी 2026 हो जाएगा, जो 28 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा।
वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा
वसंत पंचमी विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। हिंदू धर्म में माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। जो इस बार 23 जनवरी 2026 को पड़ने वाली है। इस दिन सभी लोग प्रातः जल्दी स्नान करने के पश्चात मां सरस्वती की पूजा और ध्यान करते है। मान्यता है कि इस दिन माता सरस्वती की पूजन करने से उनकी कृपा सालभर आप पर बरसती है।
January 2026 Calendar: पहले महीने में पड़ने वाले सभी तीज त्योहार
01 जनवरी 2026 : अंग्रेजी नव वर्ष प्रारंभ, गुरू प्रदोष व्रत
03 जनवरी 2026 : स्नान-दान की पौष पूर्णिमा, शाकंभरी जयंती
03 जनवरी 2026 : माघ मास प्रारंभ
05 जनवरी 2026 : गुरु गोविंद सिंह जयंती
06 जनवरी 2025 : सकट चौथ, सौभाग्यसुंदरी व्रत
12 जनवरी 2025 : स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
13 जनवरी 2026 : लोहड़ी
14 जनवरी 2026 : मकर संक्रान्ति, उत्तरायण, षटतिला एकादशी, पोंगल
15 जनवरी 2026 : कृष्ण कूर्म द्वादशी, संक्रांति पुण्यकाल, माघ बिहु, षटतिला एकादशी, मट्टू पोंगल
16 जनवरी 2026 : मासिक शिवरात्रि, शुक्र प्रदोष व्रत, शबे मेराज
18 जनवरी 2026 : माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
19 जनवरी 2026 : माघ गुप्त नवरात्रि
20 जनवरी 2026 : चंद्र दर्शन
22 जनवरी 2026 : रामलला प्रतिष्ठा दिवस, गणेश जयंती, गौरीगणेश चतुर्थी
23 जनवरी 2026 : सुभाष चंद्र बोस जयंती, वसंत पंचमी, सरस्वती जयंती
24 जनवरी 2026 : स्कन्द षष्ठी
25 जनवरी 2026 : नर्मदा जयंती, भानु सप्तमी, रथ सप्तमी
26 जनवरी 2026 : गणतंत्र दिवस, भीमाष्टमी
29 जनवरी 2026 : जया एकादशी व्रत, भीष्म द्वादशी
30 जनवरी 2026 : शुक्र प्रदोष व्रत, जया एकादशी व्रत पारण, गांधीजी पुण्यतिथि







