ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » Cricket News: जेमिमा संभालेंगी पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान, साझा की मैदान पर रणनीति

Cricket News: जेमिमा संभालेंगी पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कमान, साझा की मैदान पर रणनीति

जेमिमा रोड्रिग्स पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगी। वह मैदान पर अपनी सहज निर्णय क्षमता और रणनीतिक तैयारी पर भरोसा रखेंगी। उनके नेतृत्व में टीम तालमेल और आक्रामकता के साथ खेल को आगे बढ़ाएगी।
डब्ल्यूपीएल में नई कप्तानी

Jemimah Captain Delhi: जेमिमा रोड्रिग्स महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने जा रही हैं। जेमिमा ने कहा कि वह 9 जनवरी से शुरू होने वाली लीग में अपनी सावधानीपूर्वक तैयारी और मैदान पर सहज निर्णय पर भरोसा करेंगी।

कप्तानी में रणनीति और सहज निर्णय का संतुलन

मंगलवार को प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेमिमा ने कहा, “मुझे तैयारी करना पसंद है, चाहे वह वीडियो देखकर हो या रणनीति को समझकर। बल्लेबाजी में आप पूरी योजना नहीं बना सकते क्योंकि यह गेंदबाज पर निर्भर करता है। लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि हर गेंदबाज के पास क्या विकल्प हैं—स्लो बॉल, बाउंसर या यॉर्कर। मुझे उनका विश्लेषण करना पसंद है और मैदान पर उतरकर बस प्रतिक्रिया देना पसंद है।”

Jemimah Captain Delhi: डब्ल्यूपीएल में नई कप्तानी
डब्ल्यूपीएल में नई कप्तानी

Jemimah Captain Delhi: मैदान पर शांत और आक्रामक शैली

उन्होंने आगे कहा, “कप्तानी में भी यही तरीका अपनाती हूं। हर मैच के लिए तैयारी करना जरूरी है। मैदान पर कदम रखने के बाद मैं अपने सहज निर्णय पर भरोसा करती हूं। फैसले सही भी हो सकते हैं या गलत भी, लेकिन यह जानना महत्वपूर्ण है कि मैंने जो किया वह सही इरादे से किया।” जेमिमा ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने के बाद भी उनका स्वाभाविक अंदाज और जिंदादिल पर्सनैलिटी नहीं बदलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ तालमेल

“मेरी पर्सनैलिटी ज्यादा नहीं बदलेगी,” उन्होंने कहा। “लेकिन जब मैं मैदान पर कदम रखती हूं, तो मैं अपने जोन में चली जाती हूं, चाहे बैटिंग हो या फील्डिंग। भारतीय टीम में मेरी जिम्मेदारी यह भी थी कि सही फील्डर सही जगह और एंगल पर रहें। मुंबई की कप्तानी का अनुभव भी मुझे शांत स्वभाव से निर्णय लेने में मदद करेगा। हालांकि, अब मैं थोड़ा और आक्रामक तरीके से सोचूंगी और फैसले लेने में ज्यादा शामिल रहूंगी।” जेमिमा ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना से नेतृत्व और बॉलिंग ग्रुप के साथ तालमेल रखने की कला सीखी है।

हरमनप्रीत और स्मृति से मिली सीख

उन्होंने कहा, “हर कप्तान का अपना अलग स्टाइल होता है। मेरी सबसे बड़ी सीख यह है कि अपना खुद का स्टाइल ढूंढना चाहिए। हरमनप्रीत ज्यादा आक्रामक कप्तान हैं, जो हमेशा खेल में शामिल रहती हैं। स्मृति से मैंने शांति और रणनीतिक सोच को अपनाना सीखा। वह बॉलर्स को अच्छी तरह समझती हैं और हर योजना के लिए तैयार रहती हैं।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल