Jewar Airport: नोएडा की धरती आज एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं और कुछ ही देर में वो उस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे, जिसे उत्तर प्रदेश के विकास का सबसे बड़ा इंजन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ मिलकर यह पल नए यूपी की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।सुबह 11:30 बजे उद्घाटन का कार्यक्रम तय है और इसके तुरंत बाद दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर अभी से भारी भीड़ उमड़ चुकी है, हर कोई उस पल को अपनी आंखों से देखना चाहता है जब जेवर एयरपोर्ट का औपचारिक आगाज़ होगा।
सुरक्षा कड़ी ट्रैफिक पर सख्त पहरा
इस ऐतिहासिक आयोजन को देखते हुए पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे समेत आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। हर रास्ता, हर मोड़ आज सिर्फ एक ही आयोजन की ओर जाता नजर आ रहा है।
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट यूपी के विकास का रनवे
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास का रनवे बताया है। उनका कहना है कि यह एयरपोर्ट राज्य की विकास यात्रा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। यह सिर्फ एक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है जहां इंफ्रास्ट्रक्चर ही आर्थिक क्रांति की नींव बनता है।
Jewar Airport: दूरदृष्टि का नतीजा सपना जो अब सच बन रहा
कार्यक्रम में पहुंचे फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की दूरदृष्टि की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने जो सपना देखा था, वह अब जमीन पर उतरता दिख रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में एक इंटरनेशनल फिल्म सिटी विकसित की जा रही है, जो आने वाले समय में इस इलाके की पहचान को और मजबूत करेगी।
एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट अर्थव्यवस्था को देगा रफ्तार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इसे देश के लिए प्रधानमंत्री का बड़ा तोहफा बताते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में शामिल होगा और भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। करीब 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्रोजेक्ट में 100% विदेशी निवेश हुआ है और इसका रेवेन्यू मॉडल भी देश के अन्य एयरपोर्ट्स से अलग बताया जा रहा है।
Jewar Airport: जहां कभी गोलियां चलती थीं आज उड़ान भरेगा विकास
जेवर क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उस बदलाव को याद किया, जहां कभी यह इलाका असुरक्षा के लिए जाना जाता था, लेकिन आज यहां देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट खड़ा है। जिन किसानों ने अपनी जमीन दी, वे आज गर्व के साथ इस ऐतिहासिक पल के गवाह बन रहे हैं।
अब बस उद्घाटन का इंतजार और शुरू होगी नई उड़ान
हर नजर घड़ी की सुइयों पर टिकी है… बस कुछ ही देर में उद्घाटन होगा और उसके साथ ही उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा एक नए आसमान की ओर उड़ान भर देगी। आज जेवर से सिर्फ विमान नहीं उड़ेंगे…बल्कि एक नया यूपी, नई ताकत के साथ दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाने निकलेगा।
ये भी पढ़े…मोदी का विजन – योगी का मिशन, शंखनाद के साथ यूपी के विकास का ऐतिहासिक आगाज़







