ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » हजारीबाग कांड से उबाल: 72 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी पर सियासी अल्टीमेटम

हजारीबाग कांड से उबाल: 72 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी पर सियासी अल्टीमेटम

Jharkhand News:

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किया है। इस मामले को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है और सियासी माहौल भी गरमा गया है।

घटना ने हिला दिया पूरा इलाका

कुसुंबा गांव की रहने वाली बच्ची मंगलवार शाम रामनवमी जुलूस देखने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन बुधवार को गांव के पास झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। जांच में सामने आया कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था, जिससे पूरे इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई।

Jharkhand News: परिजनों का विरोध, अंतिम संस्कार रोका

पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर बच्ची का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। गांव में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

भाजपा का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

इस मामले में भाजपा ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और सांसद मनीष जायसवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो हजारीबाग बंद और फिर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Jharkhand News: जांच जारी, पुलिस का दावा

पुलिस और प्रशासन ने दावा किया है कि मामले की जांच तेज़ी से चल रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से अहम सबूत जुटाए गए हैं। एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें…जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गरमाया माहौल, खामेनेई की तस्वीर के साथ प्रदर्शन, नेताओं के बीच तीखी भिड़ंत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल