Kashi Ram Bharat Ratna: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग को लेकर खिलेश, मायावती और राहुल गांधी एक सुर में नजर आ रहे हैं।तीनों दलों ने केंद्र सरकार से कांशीराम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की है।
अखिलेश यादव ने क्या कहा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम और समाजवादी आंदोलन ने मिलकर देश की राजनीति को नई दिशा दी थी। उन्होंने कहा कि उस समय मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने मिलकर भाजपा को चुनौती दी थी और उसे चुनाव में हराया भी था। अखिलेश यादव ने कहा कि कांशीराम के अनुयायी लंबे समय से उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते रहे हैं और समाजवादी पार्टी भी इस मांग के साथ खड़ी है।
Kashi Ram Bharat Ratna: मायावती ने भी केंद्र सरकार से की अपील
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिस तरह संविधान निर्माता B. R. Ambedkar को लंबे समय तक भारत रत्न नहीं दिया गया था, वैसी गलती अब नहीं दोहराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना में कांशीराम का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांशीराम को दलितों, पिछड़ों और बहुजन राजनीति को नई दिशा देने वाले नेता के रूप में जाना जाता है।
Kashi Ram Bharat Ratna: यूपी चुनाव से जोड़कर देखी जा रही मांग
राजनीतिक जानकार इस मुद्दे को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की नजर बहुजन समाज पार्टी के दलित वोट बैंक पर है, जो राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभाता है।
ये भी पढ़े… कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, 10 मरीजों की मौत से हड़कंप







