ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » अधर्म-अन्याय हारता है, सच ही जीतता है’ : कोर्ट से बरी होने के बाद बोले केजरीवाल

अधर्म-अन्याय हारता है, सच ही जीतता है’ : कोर्ट से बरी होने के बाद बोले केजरीवाल

Kejriwal acquitted CBI case: दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। अदालत के फैसले को सत्य की जीत बताते हुए उन्होंने कहा कि अंततः अन्याय हारता है और सच की ही विजय होती है।

कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल का संदेश

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।” उनके इस संदेश को पार्टी समर्थकों और नेताओं ने व्यापक रूप से साझा किया।

 Kejriwal acquitted CBI case: सिसोदिया समेत सभी आरोपी बरी

इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। अदालत के फैसले को आम आदमी पार्टी ने न्याय की जीत बताया है।

सुनीता केजरीवाल ने जताया ईश्वर पर विश्वास

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति ईश्वर की शक्ति से बड़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा ईमानदारी के साथ जीवन जिया है और उन्हें विश्वास था कि सच की जीत जरूर होगी।

 Kejriwal acquitted CBI case: आतिशी का भाजपा पर हमला

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कितने भी झूठे आरोप और अत्याचार क्यों न किए जाएं, अंत में सच की ही जीत होती है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश की हार करार दिया।

 घर पहुंचने पर भावुक क्षण

कोर्ट से बरी होने के बाद जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपने घर पहुंचे तो परिवार के सदस्यों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केजरीवाल भावुक नजर आए और उन्होंने पत्नी सुनीता व बच्चों को गले लगाया।

 Kejriwal acquitted CBI case:  ‘सत्ता के लिए संविधान से खिलवाड़ न करें’

मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अदालत ने यह साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता भ्रष्ट नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को खत्म करने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा गया, लेकिन न्यायपालिका ने सच्चाई सामने रख दी। उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के लिए अच्छे काम किए जाने चाहिए, न कि देश और संविधान से खिलवाड़।

ये भी पढ़े… बजट सिर्फ आंकड़े नहीं, विकसित भारत का रोडमैप है: वेबिनार में बोले पीएम मोदी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल