ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » केरल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एक भी सांसद को नहीं मिला टिकट

केरल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा फैसला, 37 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एक भी सांसद को नहीं मिला टिकट

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है। इस बार किसी भी सांसद को टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने नए चेहरों और बागी नेताओं पर भरोसा जताते हुए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।
केरल चुनाव में MPs को नहीं मिला टिकट

Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 37 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के साथ ही पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी सांसद (MP) को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा। टिकट वितरण को लेकर पार्टी के अंदर काफी चर्चा और विवाद चल रहा था, खासकर कुछ सांसद भी चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें मौका नहीं दिया।

Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव में MPs को नहीं मिला टिकट
केरल चुनाव में MPs को नहीं मिला टिकट

कांग्रेस ने बदली चुनावी रणनीति

केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा पार्टी 3 सीटों पर उन नेताओं को समर्थन दे रही है, जिन्होंने CPM से बगावत की है। इससे पहले कांग्रेस 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी थी।

कुछ सांसद भी टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। कन्नूर सीट से कांग्रेस सांसद के. सुधाकरण चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने वहां टी. ओ. मोहनन को उम्मीदवार बनाया। इसी तरह, कोन्नी सीट से सांसद अडूर प्रकाश भी टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह प्रोफेसर सतीश कोच्चरम्बील को उम्मीदवार बना दिया।

Kerala Assembly Elections 2026: चार सीटों पर सस्पेंस बरकरार

कांग्रेस ने अभी चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इनमें अंबलपुझा, तलिपरम्बु, पय्यनूर और ओट्टपालम शामिल हैं। इन सीटों पर CPM के बागी नेता जी. सुधाकरन, टी. के. गोविंदन, वी. कुन्हीकृष्णन और पी. के. ससी चुनाव मैदान में हैं, जिनका कांग्रेस समर्थन कर रही है।

केरल चुनाव में MPs को नहीं मिला टिकट
केरल चुनाव में MPs को नहीं मिला टिकट

पार्टी ने अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया है, लेकिन कुछ जगह बदलाव भी किए गए हैं। त्रिपुनिथरा और पेरुंबावूर सीट पर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। पेरुंबावूर में मौजूदा विधायक एल्डोज कुन्नापिल्ली को खराब प्रदर्शन के कारण टिकट नहीं मिला और उनकी जगह मनोज मूथेदान को उम्मीदवार बनाया गया है।

त्रिपुनिथरा सीट पर के. बाबू की जगह दीपक जाय को टिकट दिया गया है, क्योंकि के. बाबू ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। वहीं, साजी जोसेफ, जिन्होंने पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी, उन्हें पूंजार सीट से टिकट दे दिया गया है।

युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

युवा नेताओं को भी इस बार कांग्रेस ने मौका दिया है। युवा कांग्रेस के नेता अबिन वर्गी को अरनमुला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला BJP के कुम्मनम राजशेखरन से होगा। इसके अलावा, नेमम सीट से BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ कांग्रेस ने अपने युवा नेता और अरुविकरा के पूर्व विधायक के. एस. सबरीनाथन को मैदान में उतारा है।

इसके साथ ही, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व BJP नेता संदीप वारियर को भी टिकट दिया गया है। उन्हें कासरगोड जिले की त्रिकारिपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें…इजरायली PM नेतन्याहू का तीखा हमला: ‘होर्मुज स्ट्रेट के जरिए दुनिया को धमका रहा ईरान, अमेरिका-इजरायल मिलकर देंगे जवाब’

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल