ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » खीरी में दहाड़े डिप्टी सीएम बोले- ‘अवैध घुसपैठियों को सूची व राज्य से किया जाएगा बाहर’

खीरी में दहाड़े डिप्टी सीएम बोले- ‘अवैध घुसपैठियों को सूची व राज्य से किया जाएगा बाहर’

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उनका स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में एसआईआर अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

देश से बाहर किया जाना चाहिए

बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हित कर मतदाता सूची से हटाया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध तरीके से यहां रह रहा है, उसकी पहचान कर उसे केवल मतदाता सूची से ही नहीं हटाया जाएगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर राज्य व देश से भी बाहर किया जाना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह बेहद आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्थानांतरण, दोहरे नाम, मृतक मतदाता और अवैध रूप से शामिल हुए नामों को व्यवस्थित प्रक्रिया से हटाया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या राजनीतिक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विपक्ष की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए पाठक ने कहा कि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 65 लाख गलत नाम हटाए गए थे, लेकिन किसी भी दल ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। विपक्ष भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। जहां प्रक्रिया सही तरीके से लागू हुई, वहां किसी को परेशानी नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में भी पूरी पारदर्शिता के साथ एसआईआर चल रहा है।

Lakhimpur Kheri: सपा पर कसा तंज

अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा शासन में अपराध अपने चरम पर था। सपा सरकार में हत्या, लूट, डकैती, रेप, अवैध कब्जे और गुंडागर्दी आम बात थी। हर गरीब, किसान और व्यापारी भय में जीने को मजबूर था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। अपराधी कितना भी बड़ा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। बुलडोजर कार्रवाई इसका उदाहरण है।

कार्यकर्ताओं को मिले स्पष्ट निर्देश

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं से बिना किसी पक्षपात के एसआईआर अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए और कार्यकर्ता बूथ स्तर तक निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल एक अभियान नहीं, लोकतंत्र को मजबूत करने का साधन है। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। डिप्टी सीएम के आगमन पर भाजपा कार्यालय में भारी भीड़ रही। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे। बैठक में कई स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे।

Report By: संजय कुमार राठौर   

ये भी पढ़े… कोर्ट में रो पड़े पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर बोले- ‘जज साहब, मेरी हत्या…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल