ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » खीरी के नकहा स्कूलों में डीएम का ‘रियलिटी चेक’, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

खीरी के नकहा स्कूलों में डीएम का ‘रियलिटी चेक’, गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

Lakhimpur Kheri news

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जिले के विकास क्षेत्र नकहा के परिषदीय विद्यालयों में उस वक्त खलबली मच गई, जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक निरीक्षण पर पहुंच गईं। डीएम ने यूपीएस धोबहा, यूपीएस अमृतागंज, पीएस अमृतापुर और पीएस अमृतागंज में पढ़ाई से लेकर परीक्षा, मिड-डे मील, साफ-सफाई और अनुशासन तक हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की। निरीक्षण में डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी और डीपीओ भारत प्रसाद भी साथ रहे।

गंदगी देख डीएम हुए नाराज

निरीक्षण के दौरान यूपीएस धोबहा में गणित की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। डीएम ने बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं देखीं, शैक्षिक स्तर परखा और एमडीएम की गुणवत्ता जांची। लेकिन फर्श की गंदगी, महीनों से न लगी झाड़ू और टूटी टोटियां देखकर डीएम नाराज हो गईं। लापरवाही पर प्रधानाध्यापिका सुमनलता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद यूपीएस अमृतागंज में कला परीक्षा के दौरान बच्चों को प्लेन पेपर पर हुनर उकेरते देखा। 209 नामांकन के सापेक्ष 195 बच्चों की मौजूदगी और बेहतर अधिगम स्तर देख डीएम संतुष्ट दिखीं। एकमात्र शिक्षक संतोष कुमार वर्मा द्वारा स्कूल को सलीके से संचालित करने पर डीएम ने बीएसए को प्रशंसा पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Lakhimpur Kheri: दाल में पोषण, पढ़ाई में कसावट का संदेश

पीएस अमृतापुर में मध्यान भोजन की दाल परखी गई। डीएम ने पोषण बढ़ाने के लिए दाल में बथुआ डालने के निर्देश दिए और बच्चों की पढ़ाई जांची। पीएस अमृतागंज में बच्चे भोजन करते मिले। डीएम ने बच्चों को स्नेह दिया, भोजन वितरण की जानकारी ली और गणित की कॉपियां देखीं। डीएम ने छात्र रवि को बुलाकर जोड़-घटाना, गुणा और भाग के सवाल पूछे। डीएम ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कमजोर अधिगम स्तर वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Report By: संजय कुमार राठौर   

ये भी पढ़े… शामली में बुर्का न पहनने से नाराज फारुख ने पत्नी-दो बेटियों की हत्या कर ‘आंगन में दफनाया’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल