ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » नशे के खिलाफ खीरी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अवैध गांजे के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ खीरी पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अवैध गांजे के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जनपद में अपराध की कमर तोड़ने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा चलाए जा रहे ‘मादक पदार्थ विरोधी अभियान’ के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है।

सटीक सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप लेकर शहर के रिहायशी इलाके की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और संदिग्ध को दबोच लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास मौजूद बैग से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल सक्सेना पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कुमार सक्सेना के रुप नें हुई है।

Lakhimpur Kheri: नशे के बड़े नेटवर्क की तलाश में पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस लाइन में मामले का विवरण देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त विशाल सक्सेना लंबे समय से चोरी-छिपे नशे का कारोबार कर रहा था। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि गांजे की यह इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे जिले के किन-किन ठिकानों पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस को अंदेशा है कि इस धंधे के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है, जिसके तार अन्य जनपदों से भी जुड़े हो सकते हैं।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कार्यभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि जनपद में अवैध कारोबार और नशाखोरी पर पुलिस की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति रहेगी। इसी क्रम में सदर कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। एसपी ने पूरी पुलिस टीम को इस सफलता पर पुरस्कृत करने की बात भी कही है।

पकड़े गए अभियुक्त विशाल सक्सेना के विरुद्ध थाना कोतवाली सदर में NDPS एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Report BY: संजय कुमार राठौर

ये भी पढ़े… केजरीवाल के खिलाफ ये बड़ा कदम उठाएगी रेखा सरकार? शिक्षकों के नाम पर झूठ फैलाने का लगा आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल