ख़बर का असर

Home » Uncategorized » प्रपोज डे पर हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक की चप्पलों से कर दी सरेआम धुनाई

प्रपोज डे पर हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक की चप्पलों से कर दी सरेआम धुनाई

Aligarh News: प्रपोज डे पर हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक की चप्पलों से कर दी सरेआम धुनाई

Aligarh News: ताला नगरी अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में ‘प्रपोज डे’ पर एक तरफा प्यार का इजहार करना एक युवक के लिए गले की हड्डी बन गया। युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहे युवक इरफान की सरेराह पिटाई का मामला सामने आया है। युवती ने न केवल बहादुरी दिखाई बल्कि बीच सड़क पर चप्पलों से युवक को सबक भी सिखाया।

Aligarh News: क्या है पूरा मामला?

वैलेंटाइन वीक के तहत 8 फरवरी (रविवार) को ‘प्रपोज डे’ के अवसर पर इरफान नाम का युवक एक युवती का पीछा कर रहा था। युवती जब जयगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के पास पहुंची, तो युवक ने उसे ‘बाबू-सोना’ कहकर रोका और प्रपोज करने की कोशिश की। युवक की इस अश्लील हरकत से नाराज होकर युवती ने अपना आपा खो दिया और चप्पल निकाल कर युवक की जमकर धुनाई शुरू कर दी।

Aligarh News: भीड़ ने भी किया हाथ साफ, पुलिस के हवाले किया

युवती को युवक की पिटाई करते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब लोगों को पता चला कि युवक छेड़छाड़ कर रहा था, तो मौजूद लोगों ने भी उस पर लात-घूसे बरसा दिए। बाद में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी इरफान कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती एक निजी संस्थान में कार्यरत है। आरोपी पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था, जिसकी शिकायत उसने पहले भी अपने परिजनों से की थी। रविवार को जब युवक ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं, तो युवती ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया।

सियासी सरगर्मी और कानूनी कार्रवाई

मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गईं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें…स्कॉटलैंड ने रचा इतिहास, ईडन गार्डन्स में इटली के खिलाफ खड़ा किया रनों का हिमालय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल