ख़बर का असर

Home » राजनीति » राहुल गांधी बोले नहीं, सदन स्थगित; अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव!

राहुल गांधी बोले नहीं, सदन स्थगित; अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव!

lok sabha speaker controversy: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि यदि विपक्ष को संसद में अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिला तो अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

संसद में बोलने न देने का आरोप

विपक्ष का आरोप है कि उन्हें लोकसभा में लगातार बोलने से रोका जा रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी सांसदों के निलंबन और महिला सांसदों से जुड़े आरोपों के मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

lok sabha speaker controversy: हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित

सोमवार (9 फरवरी, 2026) को लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही पहले स्थगित हुई और बाद में इसे दोपहर 12 बजे तक के लिए टाल दिया गया। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए स्पीकर के रवैये पर सवाल उठाए।

असम के मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग

विपक्षी सांसदों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि एक मुख्यमंत्री की ओर से आपत्तिजनक वीडियो बनवाए गए, जिन्हें असम बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट किया गया और बाद में हटा लिया गया।

lok sabha speaker controversy: शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। विपक्ष का कहना है कि यह मामला संसदीय गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़े… माओवादी विचारधारा ने आदिवासियों की तीन पीढ़ियां बर्बाद कीं: अमित शाह

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल