ख़बर का असर

Home » Breaking News » दुनिया संकट में? संसद से बोले नरेंद्र मोदी “हालात बेहद खराब”, पश्चिम एशिया से 3.75 लाख भारतीयों की सुरक्षित वापसी!

दुनिया संकट में? संसद से बोले नरेंद्र मोदी “हालात बेहद खराब”, पश्चिम एशिया से 3.75 लाख भारतीयों की सुरक्षित वापसी!

Loksabha Speech Pm Modi: नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां चल रहा संघर्ष अब गंभीर हो चुका है। उन्होंने बताया कि तीन हफ्तों से ज्यादा समय से जारी इस संकट का असर लोगों की ज़िंदगी और पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। साथ ही सभी देशों से शांति की अपील की जा रही है।

तेल-गैस सप्लाई पर सरकार की नजर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए पश्चिम एशिया बेहद अहम है, क्योंकि यहां से कच्चा तेल और फर्टिलाइजर बड़ी मात्रा में आता है, खासकर होर्मुज मार्ग के जरिए। युद्ध के कारण जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि देश में तेल और गैस की कोई कमी न हो।

Loksabha Speech Pm Modi: घरेलू उत्पादन और सप्लाई पर जोर

उन्होंने बताया कि भारत अपनी जरूरत का करीब 60% LPG खुद पैदा करता है और उत्पादन बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है।

27 से बढ़कर 41 देशों से इंपोर्ट

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ऊर्जा आयात के स्रोतों में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां 27 देशों से तेल आयात होता था, अब यह संख्या बढ़कर 41 हो गई है, जिससे किसी एक क्षेत्र पर निर्भरता कम हो सके।

Loksabha Speech Pm Modi:  कच्चे तेल का भंडारण और रणनीति

सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कच्चे तेल के भंडारण पर जोर दिया है। लाखों मीट्रिक टन रिजर्व की व्यवस्था की जा रही है और अलग-अलग देशों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है ताकि सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

3.75 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे

प्रधानमंत्री ने बताया कि संकट के बीच अब तक करीब 3.75 लाख भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। इनमें ईरान से लौटे हजारों लोग और 700 से अधिक मेडिकल छात्र शामिल हैं। विदेशों में भारतीय मिशन लगातार मदद पहुंचा रहे हैं और 24×7 हेल्पलाइन भी चालू है।

Loksabha Speech Pm Modi:  खाड़ी देशों में 1 करोड़ भारतीय

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में लगभग 1 करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र की स्थिति भारत के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। सरकार लगातार संबंधित देशों के संपर्क में है।

संसद से एकजुट संदेश की अपील

आगे नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह जरूरी है कि भारत की संसद से एकजुट संदेश दुनिया तक पहुंचे और सभी मिलकर इस संकट का शांतिपूर्ण समाधान निकालें।

ये भी पढ़े … PM मोदी के कार्यक्रम से पहले हाई अलर्ट! 3 घंटे तक डटे रहे योगी आदित्यनाथ, जेवर एयरपोर्ट की तैयारियों का लिया जायजा

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल