ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » क्या सच में किसानों की आय 3 से 4 गुना तक बढ़ी? संसद में शिवराज सिंह चौहान ने दिए आंकड़े

क्या सच में किसानों की आय 3 से 4 गुना तक बढ़ी? संसद में शिवराज सिंह चौहान ने दिए आंकड़े

LOKSABHA NEWS: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार का पक्ष। उन्होंने दावा किया कि किसानों की आय सिर्फ दोगुनी नहीं हुई, बल्कि कई मामलों में यह तीन से चार गुना तक बढ़ी है।

‘कई मामलों में 8 गुना तक बढ़ी आय’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ किसानों की आय में तो आठ गुना तक वृद्धि देखी गई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के समय गांवों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी, जिससे कृषि क्षेत्र प्रभावित रहता था।

LOKSABHA NEWS: पहले बिजली-पानी की थी कमी

मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पहले किसानों को बिजली, पानी और सड़कों जैसी सुविधाओं का अभाव था। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण किसान साल में सिर्फ एक फसल ही ले पाते थे।

अब तीन फसलें ले रहे किसान

उन्होंने कहा कि अब हालात बदल चुके हैं। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और 24 घंटे बिजली आपूर्ति के चलते किसान साल में तीन-तीन फसलें ले रहे हैं। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

LOKSABHA NEWS: कृषि बजट में बड़ा इजाफा

शिवराज सिंह चौहान ने कृषि बजट का जिक्र करते हुए बताया कि पहले यह 19,306 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक कर दिया गया है। वहीं, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का कुल बजट 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।

किसानों के लिए योजनाएं

उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन में भी बड़ा इजाफा हुआ है। पहले जहां उत्पादन करीब 14 प्रतिशत था, अब यह बढ़कर 44 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो कृषि क्षेत्र में सुधार का संकेत है। सरकार द्वारा किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जा रही है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए किसानों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

LOKSABHA NEWS: सवाल के जवाब में दिया बयान

गौरतलब है कि यह बयान टीएमसी सांसद सौगत रॉय के सवाल के जवाब में दिया गया। कुल मिलाकर, सरकार का दावा है कि कृषि क्षेत्र में सुधार, बेहतर सुविधाएं और योजनाओं के चलते किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, हालांकि इस पर राजनीतिक बहस जारी है।

ये भी पढ़े… दिल्ली जैसी परेड अब भोपाल में! सेना दिवस पर क्या-क्या खास होगा, क्या खास तैयारी कर रही है सरकार? जानिए पूरी प्लानिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल