ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » LPG Cylinder को लेकर बड़ी अफवाह! सरकार ने साफ किया सच

LPG Cylinder को लेकर बड़ी अफवाह! सरकार ने साफ किया सच

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब दुनियाभर के बाजारों पर दिखने लगा है। ऊर्जा संकट की वजह से भारत में भी लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

Lpg crisis: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब दुनियाभर के बाजारों पर दिखने लगा है। ऊर्जा संकट की वजह से भारत में भी लोगों के बीच चिंता बढ़ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलिंडर में अब सिर्फ 10 किलो गैस ही मिलेगी।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर फैल रही खबर में कहा जा रहा है कि ऊर्जा संकट के चलते सरकार LPG सिलिंडर में गैस की मात्रा घटाने जा रही है और 14.2 किलो की जगह सिर्फ 10 किलो गैस दी जाएगी।

Lpg crisis: सरकार ने क्या कहा?

इस मामले पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार, 23 मार्च को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है। मंत्रालय ने कहा कि सिलिंडर की मात्रा में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की जा रही है।

लोगों के लिए सलाह

Lpg crisis: सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। यानी उपभोक्ताओं को पहले की तरह पूरा भरा हुआ LPG सिलिंडर ही मिलता रहेगा।

 

यह भी पढे़: नवरात्र में झंडेवालान जाने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट, वरना फंस सकते हैं जाम में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल