ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » एलपीजी सिलेंडर पर नया नियम लागू! अब बिना आधार के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, घर बैठे मिनटों में करें e-KYC

एलपीजी सिलेंडर पर नया नियम लागू! अब बिना आधार के नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, घर बैठे मिनटों में करें e-KYC

सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए e-KYC अनिवार्य किया है। बिना बायोमेट्रिक आधार वेरिफिकेशन ग्राहक गैस रिफिल और सब्सिडी का लाभ नहीं ले पाएंगे। उज्ज्वला योजना और इनएक्टिव कनेक्शन पर भी नए नियम लागू होंगे।
एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

LPG e-KYC Update: देश में LPG गैस की किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अब बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहक बिना e-KYC के गैस सिलेंडर नहीं ले पाएंगे। सरकार का यह कदम सब्सिडी को सही लोगों तक पहुँचाने और गलत इस्तेमाल रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

एलपीजी सिलेंडर के लिए e-KYC क्यों जरूरी है?

नई नियमावली के अनुसार यह बायोमेट्रिक KYC नियम सभी घरेलू LPG ग्राहकों पर लागू होगा, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक शामिल हैं। अगर कोई ग्राहक समय पर e-KYC पूरी नहीं करता, तो उसकी गैस सिलेंडर की रिफिल में दिक्कत सकती है, और सब्सिडी बंद हो सकती है। साथ ही, जब तक वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, गैस सेवा रुक सकती है।

LPG e-KYC Update: एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट
एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

LPG e-KYC Update: इनएक्टिव कनेक्शन पर भी कड़ी सख्ती

उज्ज्वला योजना के तहत लाभ पाने वाले लोगों के लिए भी अब नियम सख्त कर दिए गए हैं। अब हर वित्तीय वर्ष की पहली गैस रिफिल से पहले बायोमेट्रिक KYC करना जरूरी होगा। इसके बिना वे योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

तेल कंपनियों ने इनएक्टिव कनेक्शन के लिए भी नए नियम बनाए हैं। अगर किसी ग्राहक ने पिछले 9 महीने से गैस बुक नहीं की, तो उसे अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर फिजिकल KYC कराना होगा।

एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट
एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट

एलपीजी सिलेंडर e-KYC कैसे करें?

ग्राहक अपने घर बैठे ही आसानी से अपने फोन से LPG सिलेंडर का e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए कदम इस प्रकार हैं:

  1. LPG कंपनी का ऐप डाउनलोड करें।

  2. Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें और अपने LPG अकाउंट में लॉगिन करें।

  3. e-KYC या Aadhaar Authentication का विकल्प चुनें।

  4. अपना आधार नंबर डालें और फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें।

  5. FaceRD ऐप से अपना चेहरा स्कैन करें।

  6. प्रक्रिया पूरी होने पर कन्फर्मेशन मिल जाएगा।

e-KYC करने पर क्या असर होगा?

अगर कोई ग्राहक समय पर e-KYC नहीं करता, तो उसे निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है:

  • गैस सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी।

  • सब्सिडी मिलने में देरी।

  • कनेक्शन की जानकारी अपडेट नहीं हो पाएगी।

  • कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है

ये भी पढ़े…काबुल में भीषण एयरस्ट्राइक का दावा: अस्पताल तबाह, 400 मौतें; आंकड़ा बढ़ने की आशंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल