ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » राज्यसभा LPG हंगामा: रिजिजू ने खड़गे को टोका, नड्डा बोले संकट भारत की वजह से नहीं

राज्यसभा LPG हंगामा: रिजिजू ने खड़गे को टोका, नड्डा बोले संकट भारत की वजह से नहीं

LPG Gas Crisis: राज्यसभा में सोमवार को एलपीजी गैस की कथित किल्लत को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन मल्लिकार्जन खड़गे ने सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा और कहा कि देश के कई हिस्सों में गैस आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सरकार से स्पष्ट करने को कहा कि क्या अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

खरगे को बीच में ही टोका गया

खरगे जब सदन में अपनी बात रख रहे थे, उसी दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें बीच में टोका। इसके बाद कुछ देर के लिए सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर सरकार से विस्तृत जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी भी की।

LPG Gas Crisis: जेपी नड्डा का जवाब

सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा  ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति को लेकर जो भी चुनौतियां सामने आ रही हैं, वे भारत की वजह से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय हालात का असर

सरकार की ओर से संकेत दिया गया कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनाव का असर कई देशों पर पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े… अखिलेश-मायावती-राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग उठाई, क्या केंद्र मानेगा?

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल