ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, सरकार ने दी सफाई

घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, सरकार ने दी सफाई

सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिरता और उपभोक्ताओं को राहत देने के बीच संतुलन बनाने के लिए लिया गया है।

Lpg price hike: सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कीमत बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ को लेकर चर्चा तेज हो गई है और विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि सरकार ने एक फैक्ट शीट जारी कर इस फैसले का बचाव किया है और कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुकाबले भारत में अब भी एलपीजी सस्ती है।

वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी का असर

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने ग्राहकों को काफी हद तक राहत दी है। मंत्रालय के अनुसार मार्च 2026 में सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) जो भारत के लिए एलपीजी का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मानक है, बढ़कर 542 डॉलर प्रति मेट्रिक टन हो गया है। यह नवंबर 2025 के 466 डॉलर के न्यूनतम स्तर से काफी ज्यादा है।

Lpg price hike: दिल्ली में बाजार से सस्ता सिलेंडर

इसके बावजूद दिल्ली में 14.2 किलो के गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये है, जो बाजार की अनुमानित कीमत 987 रुपये से करीब 134 रुपये कम है। सरकार का कहना है कि यह अंतर वह खुद वहन कर रही है ताकि उपभोक्ताओं पर पूरा बोझ न पड़े।

भारत की आयात पर निर्भरता

भारत अपनी 60 प्रतिशत से ज्यादा एलपीजी जरूरत आयात करता है, इसलिए घरेलू कीमतें वैश्विक बाजार से जुड़ी रहती हैं। 2020-21 में जहां सऊदी सीपी 415 डॉलर प्रति एमटी था, वहीं 2022-23 में यह बढ़कर 712 डॉलर तक पहुंच गया था। उस समय भी सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में करीब 22,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था।

Lpg price hike: उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को राहत

मार्च 2024 से मार्च 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय कीमतों का औसत 575 डॉलर प्रति एमटी रहा, जबकि कुछ समय यह 636 डॉलर तक पहुंच गया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 503 से 613 रुपये के बीच ही रखी गई।

रोजाना खर्च में मामूली बढ़ोतरी

सरकार के मुताबिक उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए गैस से खाना बनाने की लागत में बहुत मामूली बढ़ोतरी हुई है। पहले यह खर्च करीब 7.31 रुपये प्रतिदिन था, जो अब बढ़कर 8.11 रुपये हो गया है। यानी एक परिवार पर प्रतिदिन करीब 80 पैसे और प्रति व्यक्ति लगभग 20 पैसे का अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

Lpg price hike: पड़ोसी देशों से सस्ता LPG

सरकार का दावा है कि भारत में एलपीजी के दाम पड़ोसी देशों की तुलना में अब भी काफी कम हैं। दिल्ली में उज्ज्वला लाभार्थियों को 14.2 किलो का सिलेंडर 613 रुपये में मिलता है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत करीब 1,046 रुपये, श्रीलंका में 1,242 रुपये और नेपाल में 1,208 रुपये के आसपास है।

विपक्षी राज्यों पर सरकार का हमला

सरकारी सूत्रों ने विपक्षी राज्यों पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि कई विपक्ष शासित राज्यों ने वैट कम नहीं किया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई। उदाहरण के तौर पर लखनऊ में पेट्रोल 94.70 रुपये प्रति लीटर है, जबकि तेलंगाना में इसकी कीमत 107.50 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गांधीनगर में डीजल 90.38 रुपये प्रति लीटर है, जबकि केरल में यह 96.48 रुपये प्रति लीटर है।

सरकार का दावा: संतुलित फैसला

Lpg price hike: सरकार का कहना है कि यह फैसला तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिरता और उपभोक्ताओं को राहत देने के बीच संतुलन बनाने के लिए लिया गया है। पिछले 12 वर्षों में गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग स्थिर रही है और देश ने 40 से ज्यादा देशों से ऊर्जा आयात कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूत किया है।

 

ये भी पढ़े: खामेनेई की मौत के बाद ईरान का कड़ा ऐलान, बोला- बदला लेने तक जारी रहेगा युद्ध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल