ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » PNG कनेक्शन पर मिल रही फ्री गैस, सरकार ने कहा: पैनिक बुकिंग से बचें

PNG कनेक्शन पर मिल रही फ्री गैस, सरकार ने कहा: पैनिक बुकिंग से बचें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने सोमवार को देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अहम जानकारी दी। सुझाता शर्मा के मुताबिक, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां यह आंकड़ा करीब 84% था, अब बढ़कर लगभग 87% हो गया है।

Lpg shortage: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने सोमवार को देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में लोगों के बीच पैनिक की वजह से गैस सिलेंडर की बुकिंग में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। शनिवार 14 मार्च को देशभर में करीब 77 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग हुई, जबकि 13 मार्च को यह आंकड़ा 88.8 लाख था। सरकार अब उपभोक्ताओं को एलपीजी से पाइप्ड गैस यानी Piped Natural Gas में शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए कई गैस कंपनियां अलग-अलग ऑफर भी दे रही हैं, जिनमें फ्री गैस और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट शामिल है।

Lpg shortage: PNG कनेक्शन पर मिल रहे कई ऑफर

एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट होने वाले उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग कंपनियों ने विशेष ऑफर की घोषणा की है। दिल्ली-एनसीआर में सेवाएं देने वाली कंपनी Indraprastha Gas Limited ने 31 मार्च से पहले नया पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू ग्राहकों को 500 रुपये की फ्री गैस देने की घोषणा की है। इसी तरह Mahanagar Gas Limited ने नया घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ कर दिया है। इसके अलावा कमर्शियल कनेक्शन लेने पर 1 लाख से 5 लाख रुपये तक का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट भी माफ किया जा रहा है। वहीं GAIL Gas Limited घरेलू पीएनजी कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की फ्री गैस दे रही है। इसके साथ ही Bharat Petroleum Corporation Limited ने सभी कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन के लिए सिक्यॉरिटी डिपॉजिट पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है।

जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती

Lpg shortage: सुझाता शर्मा के मुताबिक, ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले जहां यह आंकड़ा करीब 84% था, अब बढ़कर लगभग 87% हो गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास गैस की कमी या ड्राई-आउट की सूचना नहीं है। सरकार ने एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर में संशोधन करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा। इसके अलावा जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए देशभर में छापेमारी भी की जा रही है। 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग से बचें और गैस बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें।

 

ये भी पढ़े: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की सुरक्षा में तैनात है NOPO

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल