Lpg stocking: हैदराबाद में गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। टॉस्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 414 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए और इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 21.88 लाख रुपये बताई जा रही है।
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। कार्रवाई कमिश्नर टॉस्क फोर्स, जुबली हिल्स जोन टीम और बंजारा हिल्स पुलिस ने मिलकर की। सूचना मिलने के बाद टीम ने नागार्जुन एक्स रोड के पास छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
Lpg stocking: क्या मिला जांच में
जांच में सामने आया कि आरोपी एचपी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहे थे और उन्हें जरूरतमंद ग्राहकों को महंगे दामों में बेच रहे थे। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति ने अपना घर भी इस गैरकानूनी काम के लिए किराए पर दिया था, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Lpg stocking: कौन-कौन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद आमिर, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद इस्माइल, ए. रामा राव, लव कुमार, मोहम्मद सकरुद्दीन, मो. मिनाई अंसारी, राजेश पाल और राम राज सिंह शामिल हैं।
दिल्ली में भी कार्रवाई
वहीं, दिल्ली में भी इस तरह की जमाखोरी पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। रनहोला इलाके में छापेमारी कर 459 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। इस मामले में एचपी बालाजी गैस एजेंसी के मालिक सुशील कुमार सिंघल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एलपीजी की संभावित कमी को देखते हुए बड़े पैमाने पर जमाखोरी की जा रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
Lpg stocking: दोनों ही मामलों में पुलिस ने साफ किया है कि गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़े: शेयर बाजार में भूचाल, हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ







