LPG Supply: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चल रहे संकट पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राज्य से बाहर एलपीजी की आपूर्ति तब तक नहीं होनी चाहिए, जब तक राज्य में मौजूदा संकट हल नहीं हो जाता। इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा किए गए प्रशासनिक बदलावों और तबादलों पर भी सवाल उठाए।
एलपीजी संकट पर चिंता जताई
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तैयार एलपीजी को राज्य से बाहर जाने से रोकना जरूरी है, ताकि राज्यवासियों को खाना पकाने के लिए एलपीजी की सप्लाई में कोई दिक्कत न हो। चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों के कारण राज्य में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई गई है।
LPG Supply: चुनाव आयोग पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सप्ताह जारी की गई सप्लीमेंट्री लिस्ट में कई वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई लिस्ट की हार्ड कॉपी अभी तक राज्य सरकार को नहीं मिली है।
भा.ज.पा. पर सवाल उठाए
सीएम ममता ने भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया कि क्या यह देश केवल भाजपा की निजी संपत्ति बन गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की उम्मीद है और हर जिले में एक न्यायाधिकरण होना चाहिए, जिससे मतदाता सूची में नाम की जांच की जा सके।
ये भी पढ़ें…चार धाम यात्रा 2026 पर मंडरा रहा संकट, मिडिल ईस्ट युद्ध से गैस सप्लाई पर असर







